गांव से लेकर जिला सरकार चुनने में गोटेगांव की महिलाएं सब पर भारी
वूमन प्राइड/ शी पॉवर-जिले में सबसे ज्यादा महिला मतदाताओं की संख्या गोटेगांव में
नरसिंहपुर
Published: June 20, 2022 08:17:01 pm
नरसिंहपुर. गांव से लेकर जिला पंचायत तक की सरकार चुनने में गोटेगांव की महिलाओं की प्रमुख भूमिका रहती है। जिले भर में महिला मतदाताओं की संख्या यहां सबसे ज्यादा है। यहां कुल मतदाता एक लाख 30 हजार 2 हैं जिनमें से महिला मतदाता 62 हजार 576 हैं। गोटेगांव के बाद सबसे ज्यादा मतदाता चावरपाठा में हैं जहां मतदाताओं की कुल संख्या एक लाख 27 हजार 158 है जिसमें 65 हजार 941 पुरुष, 61 हजार 213 महिला व 4 अन्य मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता साईंखेड़ा में हैं यहां मतदाताओं की कुल संख्या 86 हजार 605 है जिसमें 46 हजार 131 पुरुष, 40 हजार 473 महिला व एक अन्य मतदाता है। जिले भर में सबसे कम महिला मतदाता भी इसी जनपद अंतर्गत हैं।गौरतलब है कि जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 6 लाख 62 हजार 469 है जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 17 हजार 773, पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 44 हजार 681 व अन्य मतदाताओं की संख्या 15 है।
जनपदवार मतदाताओं की संख्या
जनपद पंचायत नरसिंहपुर
61283 पुरुष, 58152 महिला व 3 अन्य
मतदाताओं की कुल संख्या १19438
जनपद पंचायत करेली
51785 पुरुष, 48०11 महिला व 3 अन्य
मतदाताओं की कुल संख्या 99799
जनपद पंचायत चांवरपाठा
65941 पुरुष, 61213 महिला व 4 अन्य
मतदाताओं की कुल संख्या १27158
जनपद पंचायत बाबई चीचली
52117 पुरुष, 47348 महिला व 2 अन्य
मतदाताओं की कुल संख्या 99467
जनपद पंचायत सांईखेडा़
46131 पुरुष, 40473 महिला व एक अन्य
मतदाताओं की कुल संख्या 86605
जनपद पंचायत गोटेगांव
67424 पुरुष, 62576 महिला व दो अन्य
मतदाताओं की कुल संख्या १30००2
-गौरतलब है कि जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 6 लाख 62 हजार 469 है जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 17 हजार 773, पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 44 हजार 681 व अन्य मतदाताओं की संख्या 15 है। जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 6 लाख 62 हजार 469 है जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 17 हजार 773, पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 44 हजार 681 व अन्य मतदाताओं की संख्या 15 है।

panchayat chunav
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
