scriptसभी वर्गों के लिए किए गए कार्यों व उपलब्धियों को गिनाएंगे | The work done and achievements made for all classes will be counted | Patrika News

सभी वर्गों के लिए किए गए कार्यों व उपलब्धियों को गिनाएंगे

locationनरसिंहपुरPublished: Mar 01, 2021 10:55:26 pm

Submitted by:

ajay khare

.भाजपा के निकाय चुनाव के लिए डॉ. हरगोविंद सिंह पटेल को जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। निकाय चुनाव के लिए उनकी क्या चुनावी रणनीति रहेगी इस विषय पर उन्होंने पत्रिका से चर्चा करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में मुख्यत: जन प्रतिनिधियों द्वारा किए गए कार्य और शासन की नीतियां व उपलब्धियां काफी असरकारी होती हैं

1_9.jpg

dr hargovind singh patel

नरसिंहपुर.भाजपा के निकाय चुनाव के लिए डॉ. हरगोविंद सिंह पटेल को जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। निकाय चुनाव के लिए उनकी क्या चुनावी रणनीति रहेगी इस विषय पर उन्होंने पत्रिका से चर्चा करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में मुख्यत: जन प्रतिनिधियों द्वारा किए गए कार्य और शासन की नीतियां व उपलब्धियां काफी असरकारी होती हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार की जन हितैषी नीतियोंं से आम जन को जो लाभ हुआ है उसका हितग्राहियों को बोध कराते हुए उनसे चुनाव में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए समर्थन जुटाया जाएगा। इसमें हमारी पार्टी, संगठन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका रहेगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं की ग्रास रूट पर पकड़, वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और भाजपा सरकार की उपलब्धियां इन तीनों का तालमेल इस चुनाव में महत्वपूर्ण होगा। आम तौर पर यह माना जाता है कि निकाय चुनाव वैसे तो लोगों की बुनियादी जरूरतों, समस्याओं पर केंद्रित होता है पर अब पार्टी की योजनाएं भी काफी प्रभावी होती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो