scriptइस जलेबी में छिपे हैं सेहत के राज | This Jalebi is healthi | Patrika News

इस जलेबी में छिपे हैं सेहत के राज

locationनरसिंहपुरPublished: Jan 16, 2019 12:20:25 am

Submitted by:

sudhir shrivas

ठंड में लोगों को खासी लुभा रही गुड़ की जलेबी

ठंड में लोगों को खासी लुभा रही गुड़ की जलेबी

jalebi

नरसिंहपुर.सालीचौका। ठंड के सीजन को खाने पीने व सेहत के हिसाब से हैल्दी सीजन कहा जाता है। प्रकृति भी इस सीजन में तरह-तरह की हरी सब्जियां, फल व भाजियां देती है। इनका सेवन साल भर लोगों की सेहत को बेहतर रखता है। यही नहीं, इस सीजन में गुड़ का जायका और उससे बनने वाले खाद्य पदार्थ भी सेहतमंद और लजीज होते हैं। मंकर संक्रांति में गुड़ के तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। इनमें एक नाम आता है गुड़ की जलेबियों का। यदि ये गर्मागरम मिले तो इसका जायका और भी बढ़ जाता है। इंचल में इस समय नाश्ते में लोग गुड़ की जलेबी की डिमांड अधिक कर रहे हैं। इसके चलते जलपान की दुकानों पर गुड़ की गर्मा-गर्म जलेबियां खाने लोगों की कतार लगी रहती है।
ज्ञात रहे कि सर्द हवाओं के साथ पोहे और भजिए, पकौड़े जैसे पकवानों के साथ इस समय लोग गुड़ की जलेबी को अधिक पसंद कर रहे हैं। इसके चलते बाजारों में गुड़ की जलेबी की मांग बढ़ गई है। इस समय बाजार में 80 रुपए किलो के भाव में गुड़ की जलेबी बिक रही है। लोग दुकानों पर जलेबियां खाने के साथ पैक कराकर परिजनों के लिए घर भी ले जाते हैं। इन दिनों सुबह के अलावा शाम को भी जलेबियों की सोंधी महक ग्राहकों को लुभाती है। जहां लोग रात को भी इन गुड़ की जलेबियों का आनंद लेते हैं। ठंड के सीजन में लोग हर दिन इन लजीज और सेहत के लिए फायदेमंद जलेबियों का जायका ले रहे हैं। स्थानीय के साथ ही यहां पर आने वाले बाहरी लोग भी इन जलेबियों की खुशबू से दुकानों की ओर खिंचे चले आते हैं।

शुगर फ्री मिठाइयों की बढ़ी डिमांड

इसके अलावा शुगर के मरीजों को ध्यान में रखते हुए इस समय बाजार में शुगर फ्री मिठाई भी जमकर बिक रही हैं। नगरों, महानगरों के अलावा सालीचौका जैसे छोटे से नगर में भी दुकानों पर शुगर फ्री मिठाई उपलब्ध हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो