script

आज श्रद्धा एवं आस्था से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

locationनरसिंहपुरPublished: Sep 02, 2018 06:06:08 pm

Submitted by:

ajay khare

नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की

Janmashtmi

Janmashtmi

गाडरवारा। आज सोमवार रात को नगर के सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का जन्माष्टमी आज पूरे श्रद्धाभाव एवं आस्था से मनाई जाएगी। इस अवसर पर रात के ठीक 12 बजे शंख एवं घंटों की गूंज के बीच नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, के जयघोष के साथ मंदिरों में जन्माष्टमी मनेगी। भगवान के जन्म के उपरांत पूजा पाठ अभिषेक कर उनके दर्शन करने देर रात तक श्रद्धालु महिला पुरुष मंदिरों में उमड़ेंगे। प्रसाद वितरण के अलावा अनेक प्रकार के आयोजन इस अवसर पर किए जाएंगे। उक्तावसर पर मंदिरों में विशेष साज सज्जा विद्युत सज्जा के बीच सजे धजे मंदिरों में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। नगर के लाड़ो मोदन, श्रीदेव अटल बिहारी, बांके बिहारी, रणछोड़, खिरका, जगदीश, आचार्य एवं राधावल्लभ मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी पर प्रतिवर्षानुसार आयोजन होंगे। इसके अलावा लोग अपने घरों में भी कन्हैयाजी के पाट अर्थात श्रीकृष्ण के जीवन लीला से जुड़े प्रसंगों के चित्र लगाकर पूजन अर्चन करेंगे। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु उपवास भी रखते हैं। जगह जगह भजन कीर्तन आदि के आयोजन भी होते हैं। नगर के अलावा चीचली, सांईखेड़ा, सालीचौका, कौडिय़ा, बोहानी, सिहोरा में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी।
राधावल्लभ मंदिर में जन्माष्टमी पर भजन संध्या
आज तीन सितम्बर को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर स्थानीय श्रीदेव राधावल्लभ मंदिर में रात्रि सात बजे से बालकृष्ण भजन मंडली की कुमारी लक्ष्मी रैकवार, भरत रैकवार, द्वारा संगीतमय भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यहां रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष ओपी गुप्ता ने सभी स्वजातीय बंधुओं व धर्मालु जनता से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।
गौ भक्त एवं किसान सम्मेलन आज
क्षेत्र में गौ संरक्षण संवर्धन के लिए सकारात्मक वातावरण निर्माण के उद्देश्य से आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पावन बेला में गौ भक्त एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि विहिप गौ रक्षा विभाग के केंद्रीय मंत्री उमेश पोरवाल, जिला संघचालक राकेश उदेनिया, विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर महंत सीतारामजी त्यागी, महंत चंद्रभान दास जी महाराज रहेंगे। अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरीजी महाराज अध्यक्ष गौ संवर्धन बोर्ड मध्य प्रदेश करेंगे। यह कार्यक्रम सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदा कॉलोनी गाडरवारा में आज तीन सितंबर सोमवार को दोपहर एक बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के चिन्हित गांव के गौ भक्तों को गिरी नस्ल के बछड़े (नंदी) प्रदान किए जाएंगे जिससे क्षेत्र में गांव नस्ल में सुधार होकर गिरी नस्ल की गाय का संवर्धन हो सके।

ट्रेंडिंग वीडियो