scriptकौंडिय़ा में आटो चालकों को एकत्रित कर पढ़ाया यातायात का पाठ | Traffic lessons taught by gathering auto drivers in Kondiya | Patrika News
नरसिंहपुर

कौंडिय़ा में आटो चालकों को एकत्रित कर पढ़ाया यातायात का पाठ

सड़ूमर के बबलू ठाकुर बने ग्रामीण आटो चालक संघ अध्यक्ष

नरसिंहपुरOct 07, 2018 / 06:48 pm

ajay khare

auto

auto

कौंडिय़ा। रविवार को गांव के नए सब्जी बाजार परिसर में आटो चालकों को एकत्रित कर यातायात का पाठ पढ़ाया गया। यहां पर कौंडिय़ा, चिर्रिया, सड़ूमर, महगवां, बोहानी, बरांझ, लिलवानी, कोठिया सहित एक दर्जन से अधिक गांव के 135आटो चालक उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर कुंअर शैलेश सिंह, अनुकांत शर्मा, नवीन अग्रवाल, रत्नेश अग्रवाल, हेमराज सिंह राजपूत, नगेंद्र रघुवंशी, ललित अग्रवाल की उपस्थिति में आटो चालकों की आवश्यक बैठक के दौरान समाजसेवी कुंवर शैलेश सिंह ने कहा कि अपने वाहन में कम सवारियां बैठाएं, दाहिनी तरफ से सवारियां न बिठाएं और तेज रफ्तार वाहन न चलाएं। चौराहों की मोड़ पर वाहन न खड़ा करें। साथ ही उन्होंने कहा शराब के नशे में चालक आटो न चलाएं, न ही शराब का सेवन करने वाली सवारी को बैठाएं। उन्होंने यातायाता के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि सभी आटो चालक एक माह के भीतर अपने लाइसेंस अवश्य ही बनवाएं और 18 वर्ष से कम उम्र के बालक वाहन न चलाएं। इस मौके पर अनुकांत शर्मा एवं हेमराज सिंह राजपूत ने यातायात नियमों एवं सावधानी से वाहन चलाने की बात कही। बताया वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रहीं हंै, छोटी सी गलती और यातायात के नियमों की जानकारी के अभाव में जानलेवा घटनाएं होती हैं। सभी से यातायात के नियमों को पालन करने के लिए कहा गया। इस दौरान सड़ूमर गांव के बबलू ठाकुर को ग्रामीण आटो चालक संघ का अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक नामदेव ने किया। उपस्थित आटो चालकों ने अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। छोटी सी गलती और यातायात के नियमों की जानकारी के अभाव में जानलेवा घटनाएं होती हैं। सभी से यातायात के नियमों को पालन करने के लिए कहा गया। इस दौरान सड़ूमर गांव के बबलू ठाकुर को ग्रामीण आटो चालक संघ का अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक नामदेव ने किया। उपस्थित आटो चालकों ने अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Home / Narsinghpur / कौंडिय़ा में आटो चालकों को एकत्रित कर पढ़ाया यातायात का पाठ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो