scriptशादी से लौटते समय सडक़ दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल | Two death in road accident, four injured while returning from marriage | Patrika News

शादी से लौटते समय सडक़ दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल

locationनरसिंहपुरPublished: May 28, 2019 11:09:43 pm

Submitted by:

Sanjay Tiwari

शादी से लौटते समय सडक़ दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल

Two death in road accident, four injured while returning from marriage

Two death in road accident, four injured while returning from marriage

नरसिंहपुर। आजकल शादी समारोह से लौटते समय वाहन लापरवाही पूर्वक चलाने के कारण अधिकांश दुर्घटनाएं हो रही हैं। इतने हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं और लगातार तेज गति से वाहन दौड़ा रहे हैं। ऐसी ही एक सडक़ दुर्घटना शादी समारोह से लौट रहे लोगों के साथ 27 और 28 मई की दरमियानी रात को बरघटिया नामक स्थान पर हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर सुआतला थाना के अंर्तगत राजमार्ग चौराहे से करीब 35 किमी दूर स्थित बरघटिया नामक स्थान पर एक सडक़ हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गये। जिन्हें पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना 27-28 मई की रात लगभग तीन बजे की बताई गई है।
बताया गया है कि वाहन क्रमांक एमपी 20 बी 4012 में सवार लोग जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गोकला सुंदरादेही से शादी समारोह में शामिल होकर वापस नवलगांव सिंगपुर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में बरघटिया के पास अज्ञात कारणों से वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर रोड के नीचे पलट गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम दशरथ पटैल और मेरसिंह पटैल निवासी नवलगांव सिंगपुर बताये गये हैं। वहीं घायलों में भूरा लोधी,आदित्य पटैल,पूरन बसोर और एक अन्य शामिल है। सुआतला थाना प्रभारी सीएम शुक्ला, प्रधान आरक्षक अवधेश बघेल और शशंाक दुबे ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में मर्ग प्रकरण दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो