scriptगजराज के उत्पात से किसान हुए परेशान, तोड़ रहे सिंचाई के पाइप | wild elephants breaks irrigation pipes in fields | Patrika News

गजराज के उत्पात से किसान हुए परेशान, तोड़ रहे सिंचाई के पाइप

locationनरसिंहपुरPublished: Dec 12, 2019 10:48:51 pm

Submitted by:

abishankar nagaich

फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

wild elephants

wild elephants

नरसिंहपुर. बाहर से आए दो जंगली हाथियों के उत्पात से किसान परेशान हैं। बीती रात दोनों जंगली हाथियों ने सलैया गांव में उत्पात मचाया। दोनों हाथियों ने यहां रामराज पटेल के खेत में पानी के पाइपों को तोड़ मरोड़ डाला और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने यहां रामरूप लोधी, लक्ष्मण लोधी के खेतों में फसलों को खराब कर दिया। खेतों में हाथियों के पांव के निशान स्पष्ट नजर आ रहे हैं। हाथियों की वजह से यहां किसान रात में अपने खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। रामराज ने बताया कि किसानों को रात में सिंचाई के लिए बिजली दी जा रही है। रात में खेतों में पानी लगाने पर हाथियों को पीने के लिए पानी मिल रहा है जिसकी वजह से वे यहां आकर्षित हो रहे हैं। यदि दिन में पानी दिया जाए तो किसानों को रात में खेतों में नहीं जाना पड़ेगा और पानी न मिलने से यहां हाथी यहां आना बंद कर देंगे। गौरतलब है कि दोनों हाथी यहां करीब 20 दिन से डेरा जमाए हैं। यहां के कई किसानों की गन्ना की फसलों को हाथियों ने भारी नुकसान पहुंचाया है। मुआवजा के लिए राजस्व विभाग लगातार सर्वे भी करा रहा है। हाथियों ने कई किसानों के गन्ना और अन्य फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार बचई, चीलाचौन, डांगीढाना, महमदपुर आदि क्षेत्र में हाथियों की धमाचौकड़ी जारी है। हाथी यहां रात में खेतों में आते हैं जबकि सुबह होते ही जंगल की ओर चले जाते हैं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो