script‘एनीमल अंडरपाथ’ से बेखौफ विचरण कर सकेंगे वन्य जीव | Wildlife, Underpath, Nauradehi Sanctuary, NHAI, Jabalpur-Bhopal, Fourl | Patrika News

‘एनीमल अंडरपाथ’ से बेखौफ विचरण कर सकेंगे वन्य जीव

locationनरसिंहपुरPublished: Jun 24, 2022 11:34:54 pm

Submitted by:

Sanjay Tiwari

नौरादेही अभ्यारण्य के 12 किमी क्षेत्र में बनाए जा रहे करीब 25 अंडरपाथ

‘एनीमल अंडरपाथ’ से बेखौफ विचरण कर सकेंगे वन्य जीव

‘एनीमल अंडरपाथ’ से बेखौफ विचरण कर सकेंगे वन्य जीव

नरसिंहपुर. संरक्षित वन क्षेत्र नौरादेही अभ्यारण्य के वन्य प्राणियों को विचरण के दौरान हादसों का खतरा नहीं रहेगा और बेखौफ विचरण कर सकेंगे। इसके लिए एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे जबलपुर-भोपाल फोरलेन हाइवे पर नौरादेही अभ्यारण्य की सीमा में एनीमल अंडरपाथ का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वन्य जीवों को हाइवे तक पहुंचने से रोकने के लिए रोड के दोनों ओर तारों की फेंसिंग भी कराई जा रही है।
गौरतलब है कि भोपाल-जबलपुर एनएच 45 पर वर्तमान में करीब 112 करोड़ की लागत से फोरलेन हाइवे का निर्माण कार्य जोरों से जारी है। इस दौरान बीच में पडऩे वाले नौरादेही अभ्यारण्य के 12 किमी क्षेत्र में करीब 25 अंडरपास बन रहे हैं। इसके साथ ही रोड के दोनों ओर तार की फेंसिंग भी कराई जा रही है। यह कार्य वर्ष 2023 तक पूरा होना है। अंडरपास बनने से वन्यजीव भी सुरक्षित रहेंगे और उनके हाइवे पर आने से जो दुर्घटनाएं होती हैं, वह भी रुकेंगी।
ज्ञात रहे कि यहां से गुुजरने वाले तेज रफ्तार ट्रॉफिक की वजह से इस क्षेत्र के वन्य जीवों के लिए हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार ऐसे हादसों में वन्य जीवों की जान जा चुकी है, साथ ही वाहन चालकों को भी जान माल का नुकसान उठाना पड़ा है।
इनका कहना है
हाइवे निर्माण के दौरान नौरादेही अभ्यारण्य की सीमा से होकर गुजरने वाले करीब 12 किमी के हिस्से में रोड के दोनो ओर तारों की फेंसिंग कराई जा रही है और वन्य जीवों को हाइवे पर बिना पहुंचे जंगल में स्वछंद विचरण के लिए 25 अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है।
पारस बंसल, प्रबंधक एनएचएआई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो