scriptटेंडर होने के बावजूद शुरू नही हो पा रहा कार्य | Work cannot be started despite being tender | Patrika News

टेंडर होने के बावजूद शुरू नही हो पा रहा कार्य

locationनरसिंहपुरPublished: Sep 29, 2019 07:03:55 pm

Submitted by:

Amit Sharma

टेंडर होने के बावजूद शुरू नही हो पा रहा कार्य

Work cannot be started despite being tender

Work cannot be started despite being tender

टेंडर होने के बावजूद शुरू नही हो पा रहा कार्य
गडढों भरी सड़क में चलना भी हो रहा दूभर

करेली- स्थानीय कन्या शाला के सामने जयप्रकाश व लक्ष्मीनारायण वार्ड के अंतर्गत आने वाला दीनदयाल मार्ग लंबे समय से नवनिर्माण की बाट जोह रहा है,लेकिन इस साल लगातार हो रही बारिश क ी वजह से इस रोड के निर्माण के लिए टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नही हो पा रहा है। परिणामस्वरूप यहां से आवाजाही करने वाले और रहवासियों की मुश्किलें कम नही हो पा रही है। गौरतलब है शहर के प्रमुख व्यस्ततम मार्गो में शुमार दीनदयाल मार्ग बुरी तरह जर्जर हो चुका है। आलम यह है कि इस मार्ग में अनेक जगह बड़े बड़े गडढे बने हुए हैं व सड़क पूरी तरह उधड़ चुकी है। जिसके कारण आम नागरिकों को यहां से आवाजाही में बेहद परेशानी हो रही है। ज्ञात हो कि सन 2002 में सुशीला ममार की परिषद में इस सड़क का निर्माण कराया गया था। यह शहर के मुख्य मार्ग के बाद नगर का दूसरा व्यस्त व महत्वपूर्ण मार्ग है जहां कन्या शाला सहित अन्य निजी स्कूल एवं श्वेताम्बर जैन मंदिर, सिनेमाघर सहित सड़क के दोनों ओर दुकानें हैं। जिसके कारण यहां दिन भर स्कूली बच्चों सहित आम नागरिकों की आवाजाही बनी रहती है। दीनदयाल मार्ग इतना व्यस्त व महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद नगरपालिका की अनदेखी के कारण लम्बे समय से खस्ताहाल है। इस मार्ग पर कन्या शाला के मेन गेट के सामने नाली पर बनी पुलिया की हालत भी जीर्ण शीर्ण हो चुकी है। सघन यातायात की वजह से इसकी हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। पुलिया का सीमेंट उधड़ गया है जिसके कारण लोहे के सरिये बाहर निकल आयें हैं। जिसके कारण लोगों के वाहन तो क्षतिग्रस्त हो ही रहे हैं साथ ही बड़ी दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। सड़क की दुर्दशा पर नगर के आम नागरिकों का कहना है कि यहां सड़क पर बने गड्डों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है एवं पुलिया से निकले सरियों के कारण बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इनकी मांग है कि नगरपालिका को जन समस्या को देखते हुये शीघ्रता से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराना चाहिए।
इनका कहना है-
दीनदयाल मार्ग के नवनिर्माण के लिए टेंडर और वर्कआर्डर हो चुके हैं। इसमें करीब बीस लाख की लागत से रोड के दोनो ओर डेढ़-डेढ़ सौ मीटर की सीसी रोड,डेढ़ मीटर का फुटपाथ पेवर ब्लाक सहित और एक मीटर की नाली का निर्माण कराया जाना है। लेकिन बारिश के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रह है। बारिश समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
पुष्पेश विश्वकर्मा इंजीनियर नगरपालिका करेली
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो