scriptडीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ यूथ कांग्रेस के इस अभियान से कार्यकर्ताओं में जोश | Youth Congress big campaign against petrol diesel price hike in MP | Patrika News

डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ यूथ कांग्रेस के इस अभियान से कार्यकर्ताओं में जोश

locationनरसिंहपुरPublished: Jun 29, 2020 03:21:55 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर से शुरू की है ये यात्रा

एमपी यूथ कांग्रेस का पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरुद्श साइकिल यात्रा

एमपी यूथ कांग्रेस का पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरुद्श साइकिल यात्रा

नर्सिंगपुर. पेट्रेल और डीजल के आसमान छूते दाम के विरोध में यूं तो देश भर में आग लगी है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। खास तौर पर कांग्रेस इस मुद्दे पर कहीं ज्यादा ही आक्रामक रुख अख्तियार किए है। ऐसे में मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस ने एक साइकिल यात्रा निकाली है। इसका नेतृत्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शशांक दुबे कर रहे हैं। दुबे की इस साइकिल यात्रा ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। दुबे अपने समर्थकों संग जहां भी पहुंच रहे हैं उनका जोरदार खैरमकदम किया जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ता भी उनके साथ मिल कर पेट्रोल व डीजल मूल्य वृद्धि की जोरदार मुखालफत कर रहे हैं।
यूथ कांग्रेस के प्रेश कार्यकारी अध्यक्ष ने यह साइकिल यात्रा जबलपुर से शुरू की है जो भोपाल तक जाएगी। यह यात्रा जब नर्सिंगपुर पहुंची तो स्थानीय यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत तो किया ही साथ में पेट्रोल डीजल मूल्य में हुई बढोत्तरी का जमकर विरोध किया।
युकां कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश जताते हुए कहा कि कच्चे तेल का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगातार घट रहा है। लेकिन केंद्र सरकार ने इसे अपने देश में पूरी तरह से आत्म निर्भर बना दिया है। लगातार इसके दाम में बढोत्तरी हो रही है। सरकार का इस पर कोई नियंत्रण ही नहीं है। कल तक जो डीजल पेट्रोल से काफी सस्ता बिकता था वह भी अब कंधे से कंधा मिला कर लोगों को चिढाने लगा है। डीजल के दाम में आई बढ़ोत्तरी से आम जनजीवन त्रस्त है। महंगाई जो पहले से कमर तोड़ रही है इससे तो गरीब क्या मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों का जीवन भी संकट में पड़ने वाला है। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल डीजल मूल्य में हुई बढोत्तरी तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही चेताया कि अगर ऐसा न हुआ तो ये जनांदोलन का रूप लेगा और पूरे प्रदेश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
इस दौरान नरेश बिलवार, लक्ष्मीनारायण तिवारी, टीकू अग्रवाल, दीनू छिरा आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो