script11 terms congress mla mohan singh rathwa resigns congress will join bjp in gujarat | Gujarat में कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 बार के विधायक मोहन सिंह राठवा ने दिया इस्तीफा, BJP में हुए शामिल | Patrika News

Gujarat में कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 बार के विधायक मोहन सिंह राठवा ने दिया इस्तीफा, BJP में हुए शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 08, 2022 08:04:15 pm

Submitted by:

Prabhanhu Ranjan

Mohan Singh Rathwa Resign: गुजरात चुनाव से पहले आज कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और 11 बार विधायक रह चुके मोहन सिंह राठवा ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफे के कुछ ही देर बाद वो भाजपा में शामिल हो गए।

mohan_singh_rathwa_bjp.jpg
Ahmedabad, Gujarat | Senior Gujarat Congress leader Mohansinh Rathwa quits the party and joins the BJP.

Mohan Singh Rathwa Resign: गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। प्रचार के साथ-साथ पुराने और स्थापित नेताओं के इस्तीफे का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। गुजरात के छोटा उदयपुर से 11 बार विधायक रह चुके मोहन सिंह राठवा ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस छोड़ने के कुछ ही देर बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.