script132 people died due to earthquake in Nepal, PM Modi says India stands in solidarity | नेपाल में आए भूकंप ने याद दिलाया 2015 का खौफनाक मंजर, पीएम मोदी बोले- हर संभव करेंगे मदद | Patrika News

नेपाल में आए भूकंप ने याद दिलाया 2015 का खौफनाक मंजर, पीएम मोदी बोले- हर संभव करेंगे मदद

locationनई दिल्लीPublished: Nov 04, 2023 11:42:05 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

नेपाल में देर रात आए भूकंप से हाहाकार मचा हुआ है। अब तक इस भूकंप से 132 लोगों की मौत हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। नेपाल में तबाही के मंजर के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है।

pm_modi_nepal_earthquake_0.jpg

नेपाल में शुक्रवार की रात को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस विनाशकारी भूकंप से अब तक 132 लोग अपनी जान गंवा चुके है। वहीं, कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। भूकंप से सैकड़ों घर तबाह हो गए है। देर रात से राहत और बचाव अभियान जारी है। नेपाल में तबाही के मंजर के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत अपने पड़ोसी देश के साथ खड़ा है। नेपाल में आए इस शाक्तिशाली भूकंप ने 2015 का खौफनाक मंजर याद दिला है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.