scriptभारत में खाली पेट सोते हैं 19 करोड़ लोग | 19 crore Indians go hungry daily says global hunger index report | Patrika News

भारत में खाली पेट सोते हैं 19 करोड़ लोग

Published: Apr 23, 2015 11:30:00 am

Submitted by:

जो देश मंगल पर एक बार के प्रयास में पहुंच गया हो। उसकी एक और तस्वीर देख आप हैरान रह जाएंगे।

जो देश मंगल पर एक बार के प्रयास में पहुंच गया हो। उसकी एक और तस्वीर देख आप हैरान रह जाएंगे।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स ने ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि भारत में 19 करोड़ लोग भूखे पेट सोने को मजबूर हैं। तो वहीं इस आकंड़े से थोड़ी राहत भी मिली है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में अबकी बार भारत का स्थान 53वां है, जबकि पिछले वर्ष यह 63वें स्थान पर था।

आपको बता दें कि भारत के पड़ोसी देश नेपाल और श्रीलंका की स्थिति इससे अच्छी है। तो वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति और भी बदतर है। 

ग्लोबल हंगर इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार भारत में 19 करोड़ लोग रोजाना भूखे पेट सोते हैं। देश में चार में से हर एक बच्चा कुपोषण का शिकार है। 30.7 फीसदी बच्चे जो पांच से कम उम्र के है वे औसत से कम वजन के हैं। तो वहीं 3 हजार बच्चे रोज कुपोषण से पैदा होने वाली बीमारियों के कारण मरते हैं। 58 फीसदी बच्चों की ग्रोथ भारत में 2 साल से कम उम्र में रुक जाती है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में नवजात शिशुओं की मौत 30 फीसदी होती है। 24 फीसदी दुनियाभर में 5 साल से कम उम्र में मरने वाले बच्चों में भारत का हिस्सा। पूरी दुनिया में 20 हजार बच्चे रोज भूख के कारण मरते हैं। दुनिया में हर 9 में से एक व्यक्ति भूखे पेट सोने को मजबूर है।

आंकडों के अनुसार भारत में बीपीएल परिवार खाने-पीने के मामले में 70 फीसदी पैसे खर्च करते हैं। तो वहीं 40 फीसदी फल-सब्जियां और 20 फीसदी अनाज खराब सप्लाई चेन के कारण बर्बाद हो जाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो