लद्दाख में लैंडस्लाइड की चपेट में आए 3 सैन्य वाहन, 6 जवानों की मौत
Published: Oct 07, 2022 03:18:27 pm
लद्दाख में शुक्रवार को भूस्खलन के बाद हुए सड़क हादसे में भारतीय सेना के 6 जवानों की मौत हो गई। सुबह लद्दाख से दूसरे ग्लेशियर जा रहे भारतीय सेना के काफिले के तीन वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ है।


3 military vehicles hit by landslide in Ladakh, 6 soldiers killed in accident
लद्दाख में शुक्रवार को भीषण लैंडस्लाइड की खबर आ रही है। इस लैंडस्लाइड के चलते सेना के 6 जवानों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह के समय हुआ है, जिसमें सेना के 3 वाहन चपेट में आ गए। सेना की ये तीनों गाड़िया लद्दाख से दूसरे ग्लेशियर कि ओर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। ये लैंडस्लाइट इतना खतरनाक था कि सेना के काफिले में शामिल तीनों वाहनों सहित 6 जवान इसकी चपेट में आ गए। हादसे के संबंध में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। भारतीय सेना ने इस घटना की पुष्टि भी की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।