राष्ट्रीय

आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री विजय सिंगला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, भ्रष्ट्राचार का है आरोप

Vijay Singla in judicial custody:आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री विजय सिंगला को कोर्ट ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आपको बता दें कि विजय सिंगला पर कमीशन मांगने का आरोप लगा, जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें बर्खास्त कर ओएसडी सहित उन्हें भी गिरफ्तार भी करा दिया।

नई दिल्लीMay 27, 2022 / 06:18 pm

Abhishek Kumar Tripathi

Aam Aadmi Party leader and former minister Vijay Singla in judicial custody for 14 days, is accused of corruption

Vijay Singla in judicial custody: भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता विजय सिंगला को मोहाली कोर्ट ने 10 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस हिरासत में भेज था। अदालत में पेश होने से पहले विजय सिंगला ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी और सरकार पर पूरा भरोसा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैने अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाया है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस विजय सिंगला के बैंक खाते के विवरण के बारे में जांच पड़ताल कर रही है।
आपको बता दें कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला व उनके ओएसडी प्रदीप कुमार के खिलाफ पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के इंजीनियर ने शिकायत की है, जिसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें अपने कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही उन्हें व उनके ओएसडी को गिरफ्तार भी करा दिया।
 

1% कमीशन मांगने का है आरोप

पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन में तैनात अधीक्षण राजिंदर सिंह ने विजय सिंगला और उनके ओएसडी के खिलाफ 1% कमीशन मागने का लगाया है। इसके साथ ही राजिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को इसके सबूत भी सौपे हैं, जिसके बाद भगवंत मान ने उन्हें अपने कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया और अब उन्हे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बर्खास्त करके किया ट्वीट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर कार्रवाई करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें कहा मेरे संज्ञान में एक मामला लाया गया है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से हटा रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा मैं पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश भी दे रहा हूं।

Home / National News / आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री विजय सिंगला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, भ्रष्ट्राचार का है आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.