नई दिल्लीPublished: May 25, 2023 12:33:50 pm
Prabhanshu Ranjan
AAP leader Satyendar Jain: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। दो दिन पहले भी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। अब बीती रात सत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें आज फिर अस्पताल लाया गया है।
AAP leader Satyendar Jain: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को गुरुवार को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने की शिकायत पर उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की बाथरूम में चक्कर आने के बाद गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें गुरुवार सुबह अस्पताल लाया गया। बताया गया कि जेल में गिरने के कारण सत्येंद्र जैन की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। ऐसे में उन्हें एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
ताजा अपडेट-
सत्येंद्र जैन की सेहत से जुड़ी ताजा अपडेट यह सामने आई है कि उन्हें दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल से बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। मिली जानकरी के अनुसार सत्येंद्र जैन को लोकनायक हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है।