scriptGujarat Assembly Elections: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट? | AAP releases second list for Gujarat Assembly elections, 9 candidates named | Patrika News

Gujarat Assembly Elections: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Published: Aug 18, 2022 02:30:02 pm

Submitted by:

Mahima Pandey

AAP Second list for Gujarat Assembly Elections: पहली सूची के बाद अब आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनावों के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 उम्मीदवारों को जगह दी गई है।

 AAP releases second list for Gujarat Assembly elections, 9 candidates named

AAP releases second list for Gujarat Assembly elections, 9 candidates named

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। इन सभी में जो एक पार्ट सबसे एक्टिव दिखाई दे रही है वो है आम आदमी पार्टी। इस पार्टी ने चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषण की है। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में कुल 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषण अरविन्द केजरीवाल कर चुके हैं।
दूसरी लिस्ट में किसे मिली जगह?
गुजरात चुनावों के लिए AAP द्वारा जारी की गई दूसरी लिस्ट में इन 9 उम्मीदवारों को जगह मिली है।

https://twitter.com/AAPGujarat/status/1560169028080963585?ref_src=twsrc%5Etfw
1. राजू करपड़ा – चोटिला
2. पीयूष परमार – मंगरोल (जूनागढ़)
3.करसनभाई करमुर – जामनगर नॉर्थ
4.निमिषा खूंट – गोंडाल
5. प्रकाशभाई ठेकेदार – चोर्यासी (सूरत)
6. विक्रम सोरानी – वांकानेर
7. भरत वखला – देवगढ़ बरिया
8. जे.जे. मेवाड़ा – असरवा
9. विपुल सखिया – धोराजी

पहली लिस्ट में थे 10 नाम
इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने 2 अगस्त को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में देवधर से भीमाभाई चौधरी, सोमनाथ से जगमल वाला, छोटा उदयपुर से अर्जुन राठवा, बेछराजी से सागर रबारी, राजकोट रूरल से वाशराम सगाथिया, कमरेज से राम धाधुक, राजकोट साउथ से शिवलाल बरासिया, गरियाधर से सुधीर वघानी, बरडोली से राजेंद्र सोलंकी और नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी का नाम शामिल था।
बता दें कि गुजरात में कुल 182 सीटों विधानसभा सीटें हैं। बीजेपी ने वर्ष 2017 में यहाँ 99 सीटों पर जीत दर्ज कर छठी बार सरकार बनाई थी जबकि कांग्रेस को केवल 77 सीटों पर जीत मिली थी और अन्य के खाते में केवल 7 सीटें ही गई थीं।

इस बार आम आदमी पार्टी यहाँ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरा जोर लगा रही है। जिस तरह से पंजाब में इस पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है उसी तरह का प्रदर्शन बिहार में दोहराने में अरविन्द केजरीवाल जुटे हुए हैं। यदि गुजरात में वो ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो आम पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा भी आसानी से मिल जाएगा।|

यह भी पढ़ें

गुजरात चुनावों के लिए AAP की पहली लिस्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो