scriptदिल्ली MCD में AAP की जीत, लेकिन सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इलाके में खिला कमल, जानिए मायने | AAP wins Delhi MCD, BJP wins in Sisodia and Satyendar Jain's constituencies | Patrika News

दिल्ली MCD में AAP की जीत, लेकिन सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इलाके में खिला कमल, जानिए मायने

Published: Dec 07, 2022 03:58:06 pm

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आकड़ा पार कर लिया है, लेकिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है।

aap_wins_delhi_mcd_bjp_wins_in_sisodia_and_satyendar_jains_constituencies.jpg

AAP wins Delhi MCD, BJP wins in Sisodia and Satyendar Jain’s constituencies

250 वार्ड वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत से जहां गदगद है, जिसमें AAP 134 से अधिक सीटें जीत चुकी है। वहीं BJP को 104 सीटों में जीत हासिल हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस केवल 9 सीटों पर और 3 पर निर्दलीय लोगों की जीत हुई है। आप को मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं के साथ नेताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के चार में से 3 वार्ड में BJP की जीत हुई है और आम आदमी पार्टी के खाते में केवल एक ही सीट आई है।
वहीं तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूर बस्‍ती के सभी 3 वार्ड में कमल खिल गया है। इसके साथ ही पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र में चार वार्ड आते है, जिसमें से 3 वार्डों में AAP टक्कर दे रही है और एक में कांग्रेस आगे चल रही है।
सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इलाके में कमल खिलने के मायने
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ शराब घोटाले का आरोप है, जिसमें ED ने सिसोदिया के सहित अन्य आरोपियों पर सबूत मिटाने सहित कई बड़े आरोप लगाए हैं। वहीं सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं, जिनका MCD चुनाव वोटिंग से पहले जेल के कई वीडियो वायरल हुए हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं आरोपो के कारण सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इलाके में AAP के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है।
 
गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली को लोगों को कहा धन्यवाद
पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली का शुक्रिया अदा किया और कहा कि “गाजीपुर कूड़े का पहाड़ हम ही खत्म करेंगे! जय हिन्द” दरअसल गौतम गंभीर के लोकसभा क्षेत्र में BJP ने MCD चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
 
https://twitter.com/GautamGambhir/status/1600402223208763394?ref_src=twsrc%5Etfw
अमानतुल्लाह खान के इलाके में साफ हुई AAP
आम आदमी पार्टी के मुस्लिम चेहरा और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान के ओखला विधानसभा क्षेत्र के तहत 5 पार्षद सीटें आती है। इन पांचों सीटों से AAP का लगभग सफाया हो गया है। ओखला की 5 में से 2 वार्डों पर कांग्रेस और 2 पर बीजेपी की जीत हुई है। वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में मात्र 1 सीट आई है।
 
केजरीवाल, भगवंत मान, सिसोदिया सहित अन्य नेताओं ने दिखाया विक्टी साइन
आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य नेता पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके साथ ही सभी नेताओं ने विक्टी साइन भी दिखाया।

यह भी पढ़ें

MCD में AAP की जीत पर बोले केजरीवाल- ‘सभी के सहयोग से दिल्ली को करेंगे ठीक’, केंद्र और PM ने मांगा सहयोग

 
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो