4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम में बाढ़ से 7 जिलों के लगभग 57 हजार लोग प्रभावित, बचाव कार्य में जुटी इंडियन एयरफोर्स

Flood in Assam : असम में लगातार हो रही बारिश से 7 जिलों के लगभग 57 हजार लोग प्रभावित हो गए हैं। अब तक बाढ़ से कुल 202 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ ही होजई, लखीमपुर और नागांव जिले में कई सड़कें, पुल व नहरे क्षतिग्रस्त हो गई हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 16 May 2022, 11:35 AM IST

about-57-thousand-people-of-7-districts-affected-by-floods-in-assam.jpg

Flood in Assam : असम में लगातार मूसलाधार बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। न्यूज एजेंसी ने बताया कि पूर्वोतर राज्य असम में बाढ़ से सात जिलों के 57 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से लोगों के अलावा 1,434 से अधिक जानवर भी प्रभावित हुए हैं। आंकड़ो के हिसाब से बाढ़ से 15 राजस्व मंडल के लगभग 222 गांव प्रभावित हुए हैं, जिसमें खेती की लगभग 10321.44 हेक्टेयर जमीन बाढ़ के पानी में डूब गई है। इसके साथ ही 202 घर में टूट गए हैं। लगातार बारिश के कारण दीमा हसाओ जिले के 12 गांवों में भूस्खलन हुआ है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के बचाव व राहत कार्य के लिए सेना, वायुसेना, अर्धसैनिक बल, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा दल लगे हुए हैं। बाढ़ व भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रैकों, पुलों व सड़कों को भारी नुकसान हुआ है।

इसके साथ ही रेलवे ने बयान जारी करते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना ने दितोकचेरा स्टेशन में फंसे लगभग 1364 यात्रियों को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया है। वहीं 2 ट्रेन बाढ़ में फंस गई हैं जिसमें दोनों ट्रेन में 1400-1400 यात्री हैं जिनको निकालने के लिए वायुसेना, एसडीआरएफ, असम राइफल्स और स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है।


अभी दो ट्रेनों में 1400-1400 लोग फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने का काम चल रहा है। इसके साथ रही ट्रेन में फंसे यात्रियों को बचाने के प्रयास में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे ने बताया कि उन्हें खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही प्रत्येक यात्री के लिए चिकित्सा सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है।


कछार जिले में बनी हुई है गंभीर स्थिति

असम के कछार जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिससे हजारों लोग प्रभावित हैं। एएसडीएमए के अनुसार, कछार जिले के एक बच्चे सहित 3 लोग कल से लापता हैं। बचाव कार्य में एसडीआरएफ, दमकल व आपातकालीन सेवाएं व जिला प्रशासन लगा हुआ है।