scriptaditya l1 sun isro big update good news solar mission nevigation towards lagrange point 1 travelled beyond 9.2 lakh kilometres from earth | चंद्रयान-3 के बाद अब सूर्य मिशन से भी आई बड़ी खुशखबरी, ISRO ने दूसरी बार किया ये कारनामा | Patrika News

चंद्रयान-3 के बाद अब सूर्य मिशन से भी आई बड़ी खुशखबरी, ISRO ने दूसरी बार किया ये कारनामा

locationनई दिल्लीPublished: Sep 30, 2023 09:12:12 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

Aditya L1 Mission: सूर्य मिशन पर बड़ा अपडेट देते हुए इसरो ने कहा, ''आदित्य-एल1 पृथ्वी से 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है। अब यह सन-अर्थ लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) की ओर अपना रास्ता तलाश रहा है।''

al1.jpg

Aditya L1 Mission: Indian Space Research Organisation (ISRO) हर मिशन से जुड़ा अपडेट सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर साझा करता रहता है। अपने ताजा अपडेट में इसरो ने भारत के पहले सूर्य मिशन Aditya L1 को लेकर बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। इसरो ने बताया कि अब उसका यान पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से बिना कोई दिक्कत आए बाहर जा चुका है। इस अपडेट में इसरो ने यह भी बताया कि Aditya L1 ने पृथ्वी से 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी को तय कर लिया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.