scriptAditya L1 takes another step towards the Sun ISRO gives big update | Aditya-L1 Mission: सूर्य की ओर आदित्य एल-1 ने बढ़ाया एक और कदम, ISRO ने दिया बड़ा अपडेट | Patrika News

Aditya-L1 Mission: सूर्य की ओर आदित्य एल-1 ने बढ़ाया एक और कदम, ISRO ने दिया बड़ा अपडेट

Published: Sep 10, 2023 12:10:43 pm

Submitted by:

Bani Kalra

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से अब मिशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। रविवार को आदित्य एल-1 की कक्षा में तीसरी बार बदलाव किया गया है। इसरो ने बताया कि बेंगलुरु स्थित ISTRAC ने सफलतापूर्वक तीसरी बार आदित्य एल-1 की कक्षा को बढ़ा दिया है।

isro.jpg

भारत का पहला सौर मिशन आदित्य एल-1 (Aditya-L1 Mission) लगातार अपनी सफलता की ओर कदम बढ़ा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से अब मिशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। रविवार को आदित्य एल-1 की कक्षा में तीसरी बार बदलाव किया गया है। इसरो ने बताया कि बेंगलुरु स्थित ISTRAC ने सफलतापूर्वक तीसरी बार आदित्य एल-1 की कक्षा को बढ़ा दिया है। जिसके बाद आदित्य एल-1 की कक्षा से दूरी सिर्फ 296X71767 किलोमीटर तक की रह गई है। बता दें कि 16 दिन पृथ्वी की कक्षा में बिताने के बाद यह एल-1 की ओर अपना कदम बढ़ाएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.