scriptचार साल बाद भारत से होगा सोशल मीडिया का हर चौथा यूजर्स | After four years, every fourth user of social media will be from India | Patrika News

चार साल बाद भारत से होगा सोशल मीडिया का हर चौथा यूजर्स

locationजयपुरPublished: May 21, 2022 05:31:16 pm

Submitted by:

Swatantra Jain

भारत में की 50 प्रतिशत आबादी 30 साल से कम है। देश की इस युवा आबादी में सोशल मीडिया का यूज लगातार बढ़ता जा रहै है। भारत में सोशल मीडिया का यूज किस कदर बढ़ रहा है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि साल 2026 तक दुनिया में एक चौथाई सोशल नेटवर्क यूजर्स भारत से होंगे। अब भारत के सामने चुनौती होगी कि कैसे इस युवा आबादी को सोशल मीडिया का सही और प्रोडक्टिव उपयोग करना सिखाया जाए।

Active users on Social Media soft target for cyber fraudsters

Active users on Social Media soft target for cyber fraudsters

सोशल मीडिया पंडितों का अनुमान है कि भारत में जिस तरह से सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ रहा है उसको देखते हुए, अगले चार साल में वैश्विक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक चौथाई यूजर्स भारत से होंगे। स्टेटिस्टा डेटा के अनुसार 2026 में वैश्विक स्तर पर आधे से अधिक उपयोगकर्ता भारत और चीन से होंगे। देश में 2020 में इंटरनेट पर यूजर्स की संख्या 51.8 करोड़ थी, जो 2040 तक 150 करोड़ होने का अनुमान है। स्टेटिस्टा डेटा की मानें तो दुनियाभर में फेसबुक का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है जबकि सर्वाधिक पहुंच यूट्यूब की है। नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आप समझ सकते हैं कि किस तरह से भारत में 2025 तक सोशल मीडिया यूजर्स भारत की आबादी के 67. प्रतिशत हो जाएंगे।
social_media_user.jpg
वैश्विक यूजर्स: 2023 में 400 करोड़ के पार

वैश्विक स्तर पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं। 2023 तक यह संख्या 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। वहीं 2025 तक 440 करोड़ होने का अनुमान है। 2026 में जिन देशों में यूजर्स सर्वाधिक होंगे, उनमें पहले स्थान पर चीन है। इसके बाद क्रमश: भारत, अमरीका, इंडोनेशिया, ब्राजील, रूस, जापान, मैक्सिको, फिलीपींस, तुर्की हैं। भारत में सोशल मीडिया के बढ़ते यूजर्स के ये आँकड़े इसकी आर्थिक ताकत को बताते हैं, साथ ही भारत को सोशल मीडिया की एक स्पष्ट नीति बनाने की जरूरत को भी रेखांकित करते हैं। भारत के नीति निर्माताओं को ये ध्यान रखना होगा कि भारत के युवा सोशल मीडिया का प्रोडक्टिव उपयोग कर सकें। फिलहाल ये देखने में आता है कि भारत के युवा सोशल मीडिया की गिरफ्त में दिख रहे हैं और काफी कुछ भटकाव का शिकार हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो