scriptAfter Kidnapping, Molestation Attempts, Delhi's JNU Bars Entry Post 10 pm | लड़कियों को अगवा करने की कोशिश के बाद जागा JNU प्रशासन, रात 10 बजे से बाहरी वाहनों की एंट्री बैन | Patrika News

लड़कियों को अगवा करने की कोशिश के बाद जागा JNU प्रशासन, रात 10 बजे से बाहरी वाहनों की एंट्री बैन

locationनई दिल्लीPublished: Jun 07, 2023 09:54:06 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

JNU New Rule: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में अब रात 10 से सुबह 6 बजे तक बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बीती रात जेएनयू में छात्राओं से छेड़छाड़ और उन्हें अगवा किए जाने की कोशिश के बाद विवि प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

 

JNU में रात 10 बजे से बाहरी वाहनों की एंट्री बैन
JNU में रात 10 बजे से बाहरी वाहनों की एंट्री बैन

JNU New Rule : दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीती रात लड़कियों से छेड़छाड़ और उन्हें अगवा करने की कोशिश हुई थी। इस घटना के बाद छात्रों में काफी आक्रोश था। छात्र-छात्राओं ने मामले की शिकायत जेएनयू प्रशासन से की थी। छात्रों की शिकायत और मामले की गंभीरता को देखते हुए जेएनयू प्रशासन ने अब सख्त फैसला लिया है। जेएनयू प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब विश्वविद्यालय परिसर के भीतर रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। मतलब कि रात 10 से सुबह 6 बजे तक जेएनयू परिसर में किसी भी बाहरी वाहन की एंट्री नहीं हो सकेगी। जेएनयू प्रशासन ने सर्कुलर जारी करते हुए अपने परिसर में रहने वाले सभी छात्रों समेत अन्य निवासियों से अनुरोध है कि जेएनयू सुरक्षाकर्मियों द्वारा पूछे जाने पर प्रवेश द्वार पर अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करें।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.