scriptजम्मू-कश्मीर में अग्निवीर नियुक्ति रैली शुरू, 22 अक्तूबर तक होगी भर्ती | Agniveer recruitment rally begins in Jammu and Kashmir, will be recruited till October 22 | Patrika News

जम्मू-कश्मीर में अग्निवीर नियुक्ति रैली शुरू, 22 अक्तूबर तक होगी भर्ती

Published: Oct 07, 2022 12:52:11 pm

Submitted by:

Archana Keshri

कश्मीर, लद्दाख के युवाओं के बाद बाद शुक्रवार से जम्मू संभाग के युवा भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश के दुश्मनों से लोहा लेने के लिए जोश दिखाया। 7 अक्टूबर से शुरू हो रही ये भर्ती 22 अक्टूबर तक चलेगी। ये भर्ती सुंजवां मिलिट्री स्टेशन के जोरावर स्टेडियम के की जा रही है।

Agniveer recruitment rally begins in Jammu and Kashmir, will be recruited till October 22

Agniveer recruitment rally begins in Jammu and Kashmir, will be recruited till October 22

जम्मू में पहली बार अग्निवीर योजना के तहत भर्ती रैली सात अक्टूबर से शुरू हुई है। आज जम्मू के सुंजवान क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती रैली निकाली गई। इस दौरान युवाओं में अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर बहुत ही शानदार उत्साह देखने को मिला है। यहां युवाओं के हुजूम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। युवाओं ने इस रैली में हिस्सा लिया और उनमें बहुत जोश भी देखा गया। यह भर्ती रैली शहर के सुंजवां आर्मी स्टेशन पर शुरू हुई, जो कि 22 अक्टूबर तक चलेगी। इस रैली में जम्मू संभाग के दस जिलों से उम्मीदवारों ने भाग ले रहे हैं। पहले दिन हुई इस भर्ती में सांबा जिले के युवाओं ने भाग लिया।
इस पूरे रैली के बारे में बात करते हुए एक उम्मीदवार ने बताया, “यहां 200 बच्चों का ग्रुप आया है और बच्चों ने अच्छा जोश दिखाया। जिन बच्चों ने अच्छी मेहनत की थी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। यहां जितने आए सब ने अच्छा जोश दिखाया है।”
https://twitter.com/AHindinews/status/1578257820382015488?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं भर्ती अभियान में भाग लेने आए एक दूसरे उम्मीदवार रोहित सिंह ने कहा, “अच्छी तैयारी करने वालों का चयन किया गया है। मैं देश की सेवा करना चाहता हूं, इसलिए सेना को चुन रहा हूं।”
https://twitter.com/ANI/status/1578249407484465154?ref_src=twsrc%5Etfw
जम्मू संभाग में हो रही अग्निवीरों की पहली भर्ती रैली में भीड़ प्रबंधन के लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच होने वाली इस रैली को कामयाब बनाने के लिए सेना भर्ती कार्यालय को प्रशासन की ओर से भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 16 दिनों तक चलने वाली इस भर्ती रैली की निगरानी करने के लिए सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार दौरे होंगे।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8e9seg
बता दें, जम्मू में भर्ती से पहले सितंबर महीने में कश्मीर और लद्दाख के युवाओं को सेना में बतौर अग्निवीर भर्ती करने के लिए 16 दिन तक भर्ती चली थी। बारामूला के हैदरबेग में चली अग्निवीरों की भर्ती के दौरान कश्मीर संभाग के दस जिलों के युवाओं के साथ लद्दाख के लेह व कारगिल जिलों के युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए मौका दिया गया था। बताया जा रहा है कि आने वाले महीनों में महिला अग्निवीरों के लिए भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें

एयरफोर्स डे से पहले वायुसेना प्रमुख ने किया बड़ा ऐलान, महिलाओं की भर्ती को लेकर कही ये बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो