नई दिल्लीPublished: Jul 22, 2023 12:37:09 pm
Paritosh Shahi
Ahmadiyya Muslim Controversy: आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड ने अहमदिया मुसलमानों को जमैतुल उलेमा के फतवे का जिक्र करते हुए 'काफिर' करार दिया था। उन्हें गैर मुस्लिम भी कहा गया था। जिसके बाद यह मामला गरमाता चला गया। अब केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय ने सख्त लहजे में कहा है की अहमदिया मुस्लिमों को 'काफिर' नहीं कह सकते हैं।
Ahmadiyya Muslim Controversy: 3 फरवरी से आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा अहमदिया मुस्लिम को 'काफिर' करार देने के बाद इस समाज में काफी गुस्सा है। वव्फ बोर्ड द्वारा अहमदिया मुस्लिमों को इस्लाम धर्म का हिस्सा नहीं माना गया। इस विवाद पर केंद्र ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी राज्य के वक्फ बोर्ड को मुसलमानों में अहमदिया संप्रदाय से आने वाले लोगों को 'काफिर' या गैर-मुस्लिम कहने का अधिकार नहीं है। साथ ही उनकी मस्जिदों को वव्फ से अलग वाली संपत्ति घोषित नहीं कर सकते हैं। देवबंदी मौलवियों के संगठन जमायतुल उलेमा द्वारा जारी फतवे के आधार पर आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव के खिलाफ अहमदिया मुसलमानों द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार का बयान सामने आया है। इस प्रस्ताव में सबसे बड़ी बात यह थी की उन्हें गैर मुस्लिम करार दिया गया था।