Published: Sep 25, 2023 06:25:00 pm
Prashant Tiwari
AIADMK exit from NDA: तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ने भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। पार्टी के उपसमन्वयक केपी मुनुसामी ने इसका आधिकारिक एलान किया।
लोकसभा 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा को आज जोर का झटका लगा है। दरअसल तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी AIADMK ने NDA से बाहर निकलने का एलान कर दिया है। पार्टी के इस कदम से एत तरफ जहां भाजपा को जोर का झटका लगा है। वहीं, AIADMK के समर्थकों ने पार्टी के इस फैसले का पटाख फोड़ के जश्न मनाया है। बता दें कि राज्य में 2021 में दोनों दलों के बीच गठबन हुआ था।