scriptटाटा की Air India आज से भरेगी उड़ान, इस तरह करेंगे यात्रियों का स्वागत | Air India to operate flights from today as part of Tata Group | Patrika News

टाटा की Air India आज से भरेगी उड़ान, इस तरह करेंगे यात्रियों का स्वागत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 28, 2022 09:08:26 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

एयर इंडिया आधिकारिक तौर से टाटा ग्रुप का हिस्सा बन गई है। आज से एयर इंडिया की नई शुरुआत होने जा रही है। यात्रियों के लिए इस पल को यादगार बनाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में आज कैप्टन आपका स्वागत एक नए अंदाज में करने जा रहे हैं।

Air India part of Tata Group

Air India part of Tata Group

एयर इंडिया आधिकारिक तौर से टाटा ग्रुप का हिस्सा बन गई है। आज से एयर इंडिया की नई शुरुआत होने जा रही है। यात्रियों के लिए इस पल को यादगार बनाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में आज कैप्टन आपका स्वागत एक नए अंदाज में करने जा रहे हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिसके तहत 28 जनवरी 2022 को एअर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों का स्वागत इस तरह किया जाएगा।

 


टाटा ग्रुप के तहत आज से शुरू हो रही एयर इंडिया की विमान सेवा यात्रियों के लिए यादगार बनाने जा रही है। विमान कंपनी की तरफ से क्रू मेंबर्स के लिए अनाउंसमेंट को लेकर सर्कुलर जारी किया गया है। इसके तहत विमान में यात्रियों का स्वागत खास तरह से किया जाएगा। उड़ान भरने से पहले विमान के कैप्टन द्वारा अनाउंसमेंट करते हुए बोलेगा कि ‘प्रिय ग्राहक, मैं आपका कैप्टन (अपना नाम) बोल रहा हूं। आज की इस ऐतिहासिक उड़ान के लिए आपका स्वागत है। आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि एयर इंडिया 7 दशक बाद आधिकारिक तौर से दोबारा टाटा ग्रुप का हिस्सा बन गई है। हम नए जोश के साथ एयर इंडिया की इस फ्लाइट और हर फ्लाइट में आपकी सेवा करने के लिए उत्सुक हैं। आशा है कि आपकी यात्रा मंगलमय होगी। धन्यवाद।’
https://twitter.com/ANI/status/1486714431438405637?ref_src=twsrc%5Etfw

 


घाटे में चल रही एयर इंडिया में पहले सरकार कुछ प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाह रही थी, लेकिन फिर सरकार ने पूरी हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया। इसके बाद टाटा ने 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाकर एयरलाइंस को खरीद लिया। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एयर इंडिया ऑफिशियली अब टाटा ग्रुुप का हिस्सा बन गई है।

यह भी पढ़ें – RRB-NTPC Result : गुस्साए छात्रों का बवाल जारी, गया में पैसेंजर ट्रेन में आग लगाई और स्टेशन पर किया पथराव

 


साल 1932 में जेआरडी टाटा ने टाटा एयरलाइंस नाम से इस एयरलाइंस की शुरुआत की थी। बाद में इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। अब करीब 7 दशक बाद एयर इंडिया फिर से टाटा ग्रुप का हिस्सा बन गई है। घाटे में चल रही एयर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा ने 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

यह भी पढ़ें – Air India : 69 साल बाद फिर TATA के हाथ में एयर इंडिया की कमान


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो