scriptउत्तर प्रदेश में भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए साथ आएंगे अखिलेश और मायावती! | Akhilesh Yadav ready for grand alliance to face BJP | Patrika News

उत्तर प्रदेश में भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए साथ आएंगे अखिलेश और मायावती!

Published: Apr 16, 2017 09:10:00 am

Submitted by:

santosh

उत्तर प्रदेश में भाजपा का विजय रथ थामने के लिए 2019 से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती एक मंच पर नजर आ सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा का विजय रथ थामने के लिए 2019 से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती एक मंच पर नजर आ सकते हैं। सपा के सदस्यता अभियान के दौरान यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि झूठ के खिलाफ राजनीति का रास्ता खुलना चाहिए। 
वह भाजपा के झूठ के खिलाफ किसी से भी गठबंधन को तैयार हैं और आने वाले समय में देश में जो भी गठबंधन बनेगा, उसमें सपा की भूमिका अहम रहेगी। भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव में 325 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को 39.7 फीसदी वोट मिले हैं। जबकि बसपा को 22.2 फीसदी, सपा को 21.8 फीसदी और कांग्रेस को 6.2 फीसदी वोट मिले हैं। इन तीनों दलों का वोट प्रतिशत भाजपा से ज्यादा है। ऐसे में इन्हें लगता है कि महागठबंधन कर भाजपा को करारी शिकस्त दी जा सकती है।
वोट सपा को दिया, मिला भाजपा को 

सपा ने शनिवार को यूपी में सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। अभियान का आगाज पार्टी मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने किया। इस मौके पर अखिलेश ने कहा, चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। लोगों ने साइकिल को वोट दिया, लेकिन वो भाजपा को पहुंच गया। हमें ईवीएम पर नहीं बैलेट पेपर पर भरोसा है। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो