उपराज्यपाल ने किया रवाना
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधिवत रूप में बाबा अमरनाथ की यात्रा रवाना होने से पहले पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान शिव के भक्त जनों के मंत्र उच्चारण के साथ यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा की शुरुआत 30 जून से परंपरागत दोहरे मार्ग से होगी। पहला दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 48 किमी लंबा नूनवान है। दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किमी बालटाल मार्ग है। यात्रा का समापन परंपरा के अनुरूप रक्षा बंधन के दिन 11 अगस्त को होगा।
अमरनाथ यात्रा के चार दिन पहले हुई बर्फबारी से मौसम हुआ सुहाना
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था उधमपुर पहुंचा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022
उपायुक्त कृतिका ज्योत्सना ने बताया,“हमने ज़िले को 5 ज़ोन में बांटा है। हमसे 28 लंगरों ने अनुमति ली है। यात्रा में किसी तरह की परेशानी और राजमार्ग बंद न हो उसके लिए लोगों और मशीनों की व्यवस्था की है।” pic.twitter.com/wz1OiS4pmr
शिवभक्तों में भारी उत्साह
करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालु आज कश्मीर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। यह जत्था गुरुवार सुबह पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगा। महामारी कोरोना वायरस की वजह से इस बार अमरनाथ यात्रा दो साल के अंतराल के बाद शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए देशभर से आए शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह है।
बेहद खास होगी इस बार की अमरनाथ यात्रा
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
यात्रा पर आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहला जत्था रवाना होने से पहले सभी सुरक्षाबलों ने आधार शिविर के भीतर सभी गाड़ियों की जांच की। यात्रा पर आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीआरपीएफ के बाइक स्क्वॉड को भी इस यात्रा में शामिल किया गया है। जम्मू, श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वहीं, उधमपुर जिला में स्थित काली माता मंदिर में भी सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है।