scriptAmbani Family welcomes new member Akash ambani wife Shloka Mehta blessed with baby girl | अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू श्लोका ने बेटी को दिया जन्म | Patrika News

अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारी, बड़ी बहू श्लोका ने बेटी को दिया जन्म

locationनई दिल्लीPublished: May 31, 2023 06:55:09 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Ambani Family Baby Girl Birth: मुकेश अंबानी के घर नन्हीं परी आई है। उनकी बड़ी बहू श्लोका अंबानी ने बेटी को जन्म दिया है। आकाश और श्लोका का 2 साल का बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है।

श्लोका अंबानी ने बेटी को दिया जन्म
श्लोका अंबानी ने बेटी को दिया जन्म

Ambani Family Baby Girl Birth: अंबानी परिवार में एक बार फिर इस परिवार में किलकारी गूंजी हैं। मुकेश अंबानी एक बार फिर से दादा बन गए हैं। नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता दूसरी बार मां बनी है। श्लोका ने बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले आकाश और श्लोका का 2 साल का बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है। श्लोका मेहता की प्रेगनेंसी के बारे में अंबानी परिवार ने नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन समारोह के दौरान बताया था। इससे पहले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 2022 में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.