नई दिल्लीPublished: Sep 16, 2023 03:53:31 pm
Paritosh Shahi
Amit Shah Bihar Visit: एक वर्ष के भीतर गृह मंत्री अमित शाह आज छठी बार बिहार पहुंचे। यहां मधुबनी जिले के झंझारपुर में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा "बिहार में फिर से जंगल राज आ चुका है। लालू यादव एक्टिव हो गए हैं और नीतीश कुमार इनएक्टिव। क्या अब नितीश कुमार को लालू जी का भ्रष्टाचार नहीं दिखाई पड़ता।"
Amit Shah Bihar Visit: पिछले एक साल में गृह मंत्री अमित शाह आज छठी बार बिहार पहुंचे। मधुबनी के झंझारपुर में शाह ने रैली को संबोधित करते हुए लालू-नीतीश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिहार की जनता को जंगलराज की याद दिलाई। अपने संबोधन में एचएम शाह बोले- "मैं रोज बिहार के अखबार बारीकी से पढ़ रहा हूं। ये लोग फिर से जंगलराज ला रहे हैं। लालू जी एक्टिव हो गए...नीतीश जी इन-एक्टिव हो गए। अब आप सोच सकते हैं, बिहार का क्या होने वाला है। बिहार में बड़े बदलाव की जरूरत है, सरकार नहीं सुशासन चाहिए, गुंडाराज नहीं जनताराज चाहिए। तीन दशक से ज्यादा समय में जिन लोगों की सत्ता में भागीदारी रही है, वो ईमानदारी से काम कर लेते तो हमारे बच्चों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।" झंझारपुर ने अपने भाषण के दौरान शाह ने 30 मिनट में 15 बार नीतीश कुमार और 14 बार लालू यादव का नाम लेकर निशाना साधा।