Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह बोले- दीवाली और रक्षाबंधन पर देंगे एक-एक गैस सिलिंडर मुफ्त, महिलाओं को 2100 रुपए हर महीने देने का वादा

BJP Manifesto: BJP ने झारखंड में दीपावली और रक्षाबंधन पर एक एक गैस सिलिंडर मुफ्त देने और गैस का सिलिंडर 500 रुपये की कीमत पर दिए जाने का वादा किया है।

2 min read
Google source verification

BJP Manifesto: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी किया। इस अवसर पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, संजय सेठ और भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे।

साल में दो सिलेंडर मुफ्त

शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए वादा किया कि भाजपा, झारखंड की माताओं-बहनों को 'गोगो दीदी योजना' के माध्यम से प्रतिमाह 11 तारीख को 2,100 रुपया देगी। दीपावली और रक्षाबंधन पर एक एक गैस सिलिंडर मुफ्त देंगे और गैस का सिलिंडर 500 रुपये की कीमत पर दिया जाएगा। 5 वर्ष के भीतर झारखंड के युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन करेंगे। करीब 3 लाख सरकारी पद निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भरे जाएंगे। हम झारखंड में हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवा को प्रतिमाह 2,000 रुपये का देंगे। आदिवासी सम्मान और अस्मिता को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल का विकास करेंगे एवं अनुदान व सहायता देंगे। हम जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाएंगे।

मरांडी ने JMM पर बोला हमला

संकल्प पत्र लॉन्च कार्यक्रम में बोलते हुए, भाजपा झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब भी झारखंड में भाजपा की सरकार बनी है, तब-तब राज्य में विकास कार्य हुए हैं। मरांडी ने कहा जब भी झारखंड में भाजपा की सरकार बनी है, तब-तब राज्य में विकास कार्य हुए हैं। जब भी झामुमो की सरकार बनी है, उन्होंने राज्य के लिए कुछ नहीं किया और केवल अपने परिवार का विकास किया है। उन्होंने 5 साल तक झारखंड को लूटा और कोई वादा पूरा नहीं किया। लोगों ने इस बार एनडीए की सरकार बनाने का मन बना लिया है,। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि घोषणापत्र में झारखंड के सभी वर्गों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, बुनियादी ढांचे और विकास संबंधी विषयों को शामिल किया जाएगा।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले कहा था कि संकल्प पत्र में 150 संकल्प होंगे। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटें जीती थीं, भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं।


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग