28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणाः कत्था फैक्टरी में अमोनिया का रिसाव, सांस लेने में परेशानी से बिगड़ी तबियत, प्रशासन ने कराई यह मुनादी

हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित एक कत्था फैक्टरी में खतरनाक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया है. इससे वहां काम करने वाले वर्करों के साथ-साथ फैक्टरी के आस-पास मौजूद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 29 Apr 2022, 9:46 AM IST

ammonia_gas_leak_in_a_factory_in_jhajjar.png

नई दिल्ली. हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित एक फैक्टरी में खतरनाक गैस के रिसाव से अफरातफरी की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार झज्जर शहर के बेरी गेट क्षेत्र में कत्था की फैक्टरी है. जहां गुरुवार देर रात खतरनाक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया. इससे वहां काम करने वाले वर्करों के आंखों में जलन के साथ-साथ सांस लेने में परेशानी होने लगी. जिसके बाद चीखते-चिल्लाते हुए फैक्टरी के वर्कर वहां से बाहर निकले.

गैस के रिसाव से बेरी गेट में फैक्टरी के आस-पास मौजूद मोहल्ले में रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. गैस रिसाव और मची अफरातफरी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गई है. प्रशासन ने दावा किया है कि अब स्थिति कंट्रोल में है. लेकिन इससे पहले रातभर बेरी गेट के लोगों की जान सांसत में रही.

मुनादी में लोगों से मास्क पहनने की अपील

स्थानीय रवि गुर्जर ने बताया कि रात में फैक्टरी में काम करने वाले लोग बचाओ-बचाओ की आवाज करते हुए निकले. उन लोगों के आंखों में जलन हो रहा था. कई लोग उल्टी भी कर रहे थे. इसके बाद गैस की गंध लगने पर किसी खतरनाक गैस के रिसाव की जानकारी मिली. झज्जर के उपायुत्त जग निवास ने मुनादी करवाते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील करवाई. उन्होंने बताया कि फायर बिग्रेड की टीम ने फैक्टरी को खाली करा लिया है.

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, गुरुग्राम बना हॉट स्पॉट, सरकार बोली- अब रोज होगी 20 हजार जांच

10 लोगों की तबियत बिगड़ी, चल रहा इलाज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां गैस रिसाव से 10 लोगों की तबियत बिगड़ी. जिनका अलग-अलग हॉस्पिटलों में इलाज किया जा रहा है. वहीं कुछ लोगों ने रिहायशी इलाके में इस फैक्टरी के संचालित होने पर प्रशासन पर सवाल उठाया. लोगों ने कहा कि आखिर रिहायशी इलाके में प्रशासन ने ऐसी फैक्टरी के संचालन की मंजूरी कैसे दी. प्रशासन गैस रिसाव के कारणों की छानबीन में जुटी है.

यह भी पढ़ेंः हरियाणाः सरकारी अस्पताल में प्रसूता को न सही इलाज मिला न एंबुलेंस, चलती बस में बच्चे को दिया जन्म