scriptHar Ghar Tiranga: तिरंगे के रंग में रंगे Anand Mahindra, जानिए किसे ट्वीट करके बताया ‘देश की धड़कन’ | Anand Mahindra shares photo with national flag har Ghar tiranga campaign Azadi ka Amrit Mahotsav | Patrika News

Har Ghar Tiranga: तिरंगे के रंग में रंगे Anand Mahindra, जानिए किसे ट्वीट करके बताया ‘देश की धड़कन’

locationनई दिल्लीPublished: Aug 12, 2022 05:53:02 pm

Har Ghar Tiranga: भारत आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’अभियान की शुरुआत की है, जिसमें सभी देश के नागरिकों से अपने-अपने घर तिरंगा फहराने की अपील की है। इसी अभियान के तहत उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने तिरंगा फहराते हुए फोटो को ट्वीट कर लोगों के साथ शेयर किया।

anand-mahindra-shares-photo-with-national-flag-har-ghar-tiranga-campaign-azadi-ka-amrit-mahotsav.jpg

Anand Mahindra shares photo with national flag har Ghar tiranga campaign Azadi ka Amrit Mahotsav

Har Ghar Tiranga: भारत आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। इसके लिए देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी के तहत हर घर तिरंगा मुहिम भी चलाई जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से हर घर में तिरंगा फहराने और सोशल मीडिया पेजों, अकाउंटों पर तिरंगे को डीपी बनाने की अपील की है, जिसके बाद मंत्री, नेता, सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री सहित अन्य लोग भी अपने-अपने घर तिरंगा फहरा रहे हैं और अपने सोशल मीडिया में तिरंगे की फोटो को डीपी में लगा रहे हैं।
इन सब के बीच उद्योगपति आनंद महिंद्रा आज तिरंगे के रंग में रंगे हुए नजर आए। उन्होंने ट्वीट करके तिरंगा फहराते हुए फोटो शेयर की। इसके साथ ही डाक विभाग की जमके तारीफ की। वहीं उन्होंने आज़ादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के हैशटैग को यूज करते हुए इस अभियान को प्रोत्साहित किया।
 


उद्योगपति आनंद महिंद्रा को यह तिरंगा मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल से स्वाति पांडे से तोहफे के रूप में मिला, जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पांडे के साथ तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पांडे से “तिरंगा” प्राप्त करना एक सम्मान की बात है। इसके बाद उन्होंने डाक प्रणाली में झंडा ऊंचा रखने के लिए स्वाति को धन्यवाद दिया और कहा कि डाक विभाग अभी भी हमारे देश की धड़कन है!

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय (1977) से मैग्ना कम लाउड से स्नातक किया और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (1981) से एमबीए किया। अभी वर्तमान में वह महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैं। वहीं अभी आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर 9.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
 

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट व रिप्लाई से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनके कमेंट और रिप्लाई अक्सर लोगों को हंसाते रहते हैं, लोग अक्सर उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें

ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछी उनकी उम्र, दिया ऐसा जबाब कि लोग कर रहे कमेंट

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो