scriptAndhra Pradesh former CM Chandrababu Naidu sent judicial custody | Andhra Pradesh: 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजे गए चंद्रबाबू नायडू, पूर्व CM पर है घोटाले का आरोप | Patrika News

Andhra Pradesh: 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजे गए चंद्रबाबू नायडू, पूर्व CM पर है घोटाले का आरोप

Published: Sep 10, 2023 08:19:28 pm

Submitted by:

Prashant Tiwari

Chandrababu Naidu sent judicial custody: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नायडू से 10 घंटे तक पूछताछ की गई। कोर्ट के सामने पेश किए जाने से पहले उन्हें रविवार तड़के करीब 3.40 बजे मेडिकल जांच के लिए विजयवाड़ा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया।

 Andhra Pradesh former CM Chandrababu Naidu sent judicial custody
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को आज एसीबी कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नायडू पर 371 करोड़ के कौशल विकास घोटाले में शामिल होने का आरोप है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री को 9 सितंबर 2023 की सुबह करीब 5ः30 बजे चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश पुलिस और CID ने गिरफ्तारी किया था। इससे पहले CID ने कोर्ट में पेश किए गए अपनी रिपोर्ट में कहा कि चंद्रबाबू नायडू पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें कुछ मसले याद नहीं हैं।

10 घंटे तक हुई थी पूर्व सीएम से पूछताछ

नाम न छापने के शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नायडू से 10 घंटे तक पूछताछ की गई। कोर्ट के सामने पेश किए जाने से पहले उन्हें रविवार तड़के करीब 3.40 बजे मेडिकल जांच के लिए विजयवाड़ा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। बता दें 9 सितंबर 2023 की सुबह करीब 5ः30 बजे चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश पुलिस और CID ने गिरफ्तारी किया था। जब पुलिस चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार करने पहुंची तो वे अपने कैंप में आराम कर रहे थे। उन्हें गिरफ्तार करने नांदयाल रेंज के डीआईजी रघुरामी रेड्डी और सीआईडी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स पहुंची थी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.