scriptAnurag Thakur announced Delhi Pradesh BJP will expose Kejriwal corrupt government lies | अनुराग ठाकुर का ऐलान, केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार के झूठ का पर्दाफाश करेगी दिल्ली प्रदेश BJP | Patrika News

अनुराग ठाकुर का ऐलान, केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार के झूठ का पर्दाफाश करेगी दिल्ली प्रदेश BJP

locationनई दिल्लीPublished: Jan 28, 2023 02:34:27 pm

Delhi BJP executive meeting second day दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी बैठक का आज दूसरा दिन था। कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहाकि, दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान, जनसंघ काल से सहयोग किया है। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहाकि, केजरीवाल सरकार को अंत करना है।

anurag_thakur.jpg
अनुराग ठाकुर का ऐलान, केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार के झूठ का पर्दाफाश करेगी दिल्ली प्रदेश BJP
Anurag Thakur Said दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन शनिवार को कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि, दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। अनुराग ठाकुर ने कहाकि, दिल्ली प्रदेश BJP ने प्रण लिया है कि जहां एक ओर संगठन का विस्तार करेंगे वहीं दूसरी ओर BJP सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार के झूठ बोलने के काम का पर्दाफाश भी करेंगे। उन्होंने आगे कहाकि, 2024 में हम जहां लोकसभा जीतेंगे वहीं विधानसभा में भी भाजपा दिल्ली में आएगी। हमने विधानसभा जीतने के लिए भी पूरी रणनीति बनाई है कि, कैसे कार्यकर्ता जमीन पर काम करेंगे और ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.