scriptAnurag Thakur showed mirror on Delhi budget said Arvind Kejriwal is lying | दिल्ली बजट पर अनुराग ठाकुर ने Delhi CM को दिखाया आइना, बोले - झूठ बोल रहे हैं अरविंद केजरीवाल | Patrika News

दिल्ली बजट पर अनुराग ठाकुर ने Delhi CM को दिखाया आइना, बोले - झूठ बोल रहे हैं अरविंद केजरीवाल

Published: Mar 21, 2023 02:55:43 pm

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज दिल्ली बजट को लेकर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को पलटवार किया तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान की बखिया उधेड़ दी।

anurag_thakur.jpg
दिल्ली बजट पर अनुराग ठाकुर ने दिखाया आइना, बोले - झूठ बोल रहे हैं अरविंद केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च से चल रहा है। मगर बजट पेश करने से एक दिन पहले बजट को लेकर विवाद हो गया था। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सरकार का बजट रोकने के दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोप पर पलटवार करते हुए कहाक, अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। संसद भवन परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, बजट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार झूठ बोल रही है। नई जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार के वार्षिक बजट 2023.24 मंजूरी दे दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली सरकार को श्ह जानकारी दी गई है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि, राहुल गांधी का विदेशी धरती से भारत पर प्रहार करना, नीचा दिखाना चोरी ऊपर से सीना जोरी है। राहुल गांधी ने महिला की बात की लेकिन कोई जानकारी नहीं दी। जब दिल्ली पुलिस जानकारी लेने पहुंची तो हाथ.पैर फूल गए। क्या तब झूठ बोल रहे थे या अब सच छिपा रहे हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.