scriptDo You Know that Over 100 Women In ISRO Team Took India To Moon | Do You Know About ISRO TEAM 100 : महिला वैज्ञानिकों के शतक ने बदली दी शताब्दी, जानिए कैसे चांद से लेकर आदि को दे रही चुनौती... | Patrika News

Do You Know About ISRO TEAM 100 : महिला वैज्ञानिकों के शतक ने बदली दी शताब्दी, जानिए कैसे चांद से लेकर आदि को दे रही चुनौती...

locationनई दिल्लीPublished: Aug 26, 2023 01:26:10 pm

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

Women In ISRO Team 100 : चंद्रयान-3 में 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक व इंजीनियर योगदान दे रही हैं। चंद्रयान-3 की संकल्पना और डिजाइन तैयार करने से लेकर प्रणालियों एवं उप प्रणालियों के विभिन्न परीक्षण और मिशन के कार्यान्वयन तक उनकी अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।

Women In ISRO Team And Chandrayaan 3

राजीव मिश्रा
Century Brigade Of ISRO Women In Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 के चुनौतीपूर्ण मिशन को सफल बनाने में भी देश की महिलाएं पीछे नहीं रहीं। भले ही विक्रम लैंडर के चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद केवल एसोसिएट परियोजना निदेशक के. कल्पना सामने आईं लेकिन, मिशन को सफल बनाने में 100 से भी अधिक महिला वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई। इसरो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चंद्रयान-2 की परियोजना निदेशक एम. वनिता और मिशन निदेशक रितु करिधाल ने भी चंद्रयान-3 टीम के साथ सहयोग किया। मिशन की समीक्षा करने वाली टीम में रितु शामिल रहीं और उनके अनुभवों का पूरा लाभ चंद्रयान-3 टीम को मिला।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.