scriptअसम: घात लगाकर बैठे उल्फा के उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर किया हमला, 3 जवान शहीद, 4 घायल | army jawans killed in assams tinsukiya ulfa militant ambush | Patrika News

असम: घात लगाकर बैठे उल्फा के उग्रवादियों ने सेना के काफिले पर किया हमला, 3 जवान शहीद, 4 घायल

Published: Nov 19, 2016 11:41:00 am

Submitted by:

सेना ने उग्रवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। साथ ही सर्च ऑपरेशन भी जारी है। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई।

असम के तिनसुकिया जिले में शनिवार को सेना के काफिले पर हुए हमले में 3 जवान शहीद हो गए। वहीं 4 जवान घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार उल्फा उग्रवादियों ने IED से धमाका किया। इसके बाद सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सेना ने उग्रवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। साथ ही सर्च ऑपरेशन भी जारी है। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई। उग्रवादियों ने सड़क पर IED रखा था, जिसमें विस्फोट के बाद सेना पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इस हमले में 2 जवानों की इलाज के दौरान तथा एक की अस्पताल में मृत्यु हो गई। इस इलाके में काफी जंगल हैं। उग्रवादियों ने सड़क के दोनों ओर से सेना पर हमला किया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो