अरविन्द केजरीवाल ने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि “किसी को इस भ्रष्टाचार के बारे में पता नहीं था लेकिन किसी भी सेटिंग की बजाय उन्होंने एक्शन लिया। भगवंत मान के एक्शन पर गर्व है और उनके फैसले की सराहना हो रही है। वर्ष 2015 में मैंने अपने फूड मिनिस्टर के खिलाफ एक्शन लिया था। तब भी किसी को पता नहीं था फिर भी हमने एक्शन लियाव। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई पार्टी अपने ही नेता के खिलाफ एक्शन ले रही है। भगवंत मान के फैसले से जनता बेहद खुश है और आज लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि कोई पार्टी इतनी ईमानदार कैसे हो सकती है। आज विपक्ष के पास भी कोई सवाल नहीं है ओर वो समझ नहीं पा रहे क्या कहा जाए। हम कुछ भी बर्दाश्त करेंगे लेकिन देश के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। न गद्दारी करेंगे और न ही करेंगे।”
केजरीवाल ने कहा, “भारतीय राजनीति बहुत खराब हो चुकी है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसकी नई शुरुआत कर रही है एक सुनहरे भारतीय राजनीति की शुरुआत।”
बर्खास्त होते ही हुए गिरफ्तार
गौरतलब है कि आज मान सरकार के कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया। उनपर अधिकारियों से ठेके पर 1 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप है। उन्हें जैसे ही बर्खास्त किया गया पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उनके खिलाफ मामले की जांच कर रही है कि और कौन से मंत्री या उनके करीबी सहयोगी इसमें शामिल हैं।
पंजाब CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में किया बर्खास्त, मामला दर्ज
सबूतों के साथ लिया एक्शनभगवंत मान ने ये जानकारी एक वीडियो के जरिए दी कि उन्हें करीब 10 दिन पहले विजय सिंगला द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की खबर मिली थी। इसके बाद उन्होंने सिंगला के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दिया और रिकॉर्डिंग सामने आई। इस रिकॉर्डिंग में सब स्पष्ट हो गया कि विजय सिंगला एक फीसदी का कमीशन मांग रहे थे। पूरे सबूतों के बाद भगवंत मान ने आज सिंगला को बर्खास्त करने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।