राष्ट्रीय

‘तुम्हारे कदम से मेरी आँखों में आँसू आ गए’, सिंगला के खिलाफ भगवंत मान के एक्शन पर बोले केजरीवाल

Arvind Kejriwal praises Punjab CM: आज पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम लेते हुए अपने ही कैबिनेट के मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया। इसके तुरंत बाद विजय सिंगला को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस एक्शन से गदगद केजरीवाल ने भगवंत मान को सराहा है।

May 24, 2022 / 05:19 pm

Mahima Pandey

Arvind Kejriwal praised CM Bhagwant Mann’s Anti-Corruption Move

आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कैबिनेट मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में न केवल बर्खास्त किया बल्कि मामला भी करवाया है। विजय सिंगला को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। अब उनके इस कदम की आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर इस कदम को गैरवान्वित करने वाला बताया है। अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “भगवंत मान आप पर गर्व है। आपके एक्शन से मेरी आखों में आँसू आ गए। आज AAP पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा होगा।”
क्या कहा अरविन्द केजरीवाल ने?
अरविन्द केजरीवाल ने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि “किसी को इस भ्रष्टाचार के बारे में पता नहीं था लेकिन किसी भी सेटिंग की बजाय उन्होंने एक्शन लिया। भगवंत मान के एक्शन पर गर्व है और उनके फैसले की सराहना हो रही है। वर्ष 2015 में मैंने अपने फूड मिनिस्टर के खिलाफ एक्शन लिया था। तब भी किसी को पता नहीं था फिर भी हमने एक्शन लियाव। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई पार्टी अपने ही नेता के खिलाफ एक्शन ले रही है। भगवंत मान के फैसले से जनता बेहद खुश है और आज लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि कोई पार्टी इतनी ईमानदार कैसे हो सकती है। आज विपक्ष के पास भी कोई सवाल नहीं है ओर वो समझ नहीं पा रहे क्या कहा जाए। हम कुछ भी बर्दाश्त करेंगे लेकिन देश के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। न गद्दारी करेंगे और न ही करेंगे।”

केजरीवाल ने कहा, “भारतीय राजनीति बहुत खराब हो चुकी है, लेकिन आम आदमी पार्टी इसकी नई शुरुआत कर रही है एक सुनहरे भारतीय राजनीति की शुरुआत।”

बर्खास्त होते ही हुए गिरफ्तार
गौरतलब है कि आज मान सरकार के कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया। उनपर अधिकारियों से ठेके पर 1 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप है। उन्हें जैसे ही बर्खास्त किया गया पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उनके खिलाफ मामले की जांच कर रही है कि और कौन से मंत्री या उनके करीबी सहयोगी इसमें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें

पंजाब CM भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में किया बर्खास्त, मामला दर्ज

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1529047958821675008?ref_src=twsrc%5Etfw
सबूतों के साथ लिया एक्शन
भगवंत मान ने ये जानकारी एक वीडियो के जरिए दी कि उन्हें करीब 10 दिन पहले विजय सिंगला द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की खबर मिली थी। इसके बाद उन्होंने सिंगला के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दिया और रिकॉर्डिंग सामने आई। इस रिकॉर्डिंग में सब स्पष्ट हो गया कि विजय सिंगला एक फीसदी का कमीशन मांग रहे थे। पूरे सबूतों के बाद भगवंत मान ने आज सिंगला को बर्खास्त करने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Home / National News / ‘तुम्हारे कदम से मेरी आँखों में आँसू आ गए’, सिंगला के खिलाफ भगवंत मान के एक्शन पर बोले केजरीवाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.