scriptArvind Kejriwal Turns Down Lt Governor's Meet Invite | अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मिलने का न्योता ठुकराया | Patrika News

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मिलने का न्योता ठुकराया

locationनई दिल्लीPublished: Jan 26, 2023 08:41:52 pm

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंत्रियों और 10 विधायकों के साथ शुक्रवार को मिलने के लिए बुलाया, लेकिन केजरीवाल ने उपराज्यपाल के न्योते को ठुकरा दिया है।

arvind-kejriwal-turns-down-lt-governor-s-meet-invite.jpg
Arvind Kejriwal Turns Down Lt Governor's Meet Invite
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच सत्ता के नियंत्रण को लेकर खींचतान चल रही है। इसी बीच उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके कैबिनेट मंत्रियों और 10 विधायकों के साथ LG हाउस आकर मिलने के लिए आमंत्रित किया है। राज निवास के अधिकारियों ने गुरुवार यानी आज बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शुक्रवार (27 जनवरी 2023) शाम 4 बजे एक बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया था, जिसमें उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और आम आदमी पार्टी के 10 विधायक शामिल थे।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.