राष्ट्रीय

एशिया बना दुनिया का डिजास्टर कैपिटल, चपेट में 90 लाख लोग,2023 में लू से भारत में 110 मौतें

भारत में वर्ष 2023 में अप्रैल और जून महीने में गर्मी की लहर के कारण लू से लगभग 110 लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्लीApr 24, 2024 / 07:51 am

Anand Mani Tripathi

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की सर्वाधिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार, 2023 में एशिया मौसम, जलवायु और पानी संबंधी खतरों से दुनिया के सबसे अधिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में से एक था। यह भी कहा गया है कि भारत में वर्ष 2023 में अप्रैल और जून महीने में गर्मी की लहर के कारण लू से लगभग 110 लोगों की मौत हो गई।
यूएन एजेंसी विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ और तूफान के कारण एशिया में सबसे ज्यादा 2000 मौतें हुईं और आर्थिक नुकसान हुआ है। यहां लू का प्रभाव और अधिक गंभीर पाया गया। रिपोर्ट में एशिया को दुनिया के डिजास्टर कैपिटल के रूप में संबोधित किया गया है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया में 90 लाख विपरीत मौसम स्थितियों से प्रभावित हैं। एशिया वैश्विक औसत के मुकाबले तेजी से गर्म हो रहा है। वर्ष 1961-1990 की अवधि से इसके गर्म होने का रुझान लगभग दोगुना हो गया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / National News / एशिया बना दुनिया का डिजास्टर कैपिटल, चपेट में 90 लाख लोग,2023 में लू से भारत में 110 मौतें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.