नई दिल्लीPublished: Nov 09, 2023 06:44:11 pm
Anand Mani Tripathi
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को देशभर में कम से कम 48 लोगों को गिरफ्तार करके रोहिंग्या घुसपैठ के मुद्दे पर कार्रवाई करने के लिए राज्य पुलिस और एनआईए के प्रयासों की सराहना की।
देश में 48 रोहिंग्या घुसपैठ को गिरफ्तार करने को लेकर असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने सुरक्षाबलों की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि रोहिंग्याओं की घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। असम को गलियारे के रूप में इस्तेमाल सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है। हम उपलब्ध संसाधनों में कड़ी निगरानी कर रहे हैं। इनके नापका मंसूबों का खत्म कर देंगे। वेल डन!"