scriptभाजपा विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, विधायक ने किया इनकार | assam bjp mla purported sex video viral | Patrika News

भाजपा विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, विधायक ने किया इनकार

Published: Feb 20, 2017 06:18:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

असम में एक भाजपा विधायक का अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। शनिवार को वायरल हुए इस वीडियो ने असम भाजपा की बोलती बंद कर दी है। भाजपा ने अभी तक इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

video viral

video viral

 असम में एक भाजपा विधायक का अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। शनिवार को वायरल हुए इस वीडियो ने असम भाजपा की बोलती बंद कर दी है। भाजपा ने अभी तक इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। वायरल हुआ वीडियो भाजपा विधायक रमाकांत देउरी का बताया जा रहा है। 
वीडियो में भाजपा विधायक रमाकांत देउरी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा जा रहा है। हालांकि असम के मोरीगांव से भाजपा विधायक रमाकांत ने इस वीडियो में खुद के होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वीडियो में जो शख्स दिख रहा है, वो मैं नहीं हूं।यह मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश है।
भाजपा विधायक ने कहा है कि उन्हें मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार में जगह मिलने वाली थी। इसी के मद्देनजर किसी ने जानबूझकर ये साजिश रची है। 

रमाकांत देउरी ने कहा है कि अगर वीडियो में उनके शामिल होने की सत्यता की पुष्टि हो जाती है तो वो अपनी विधानसभा सीट छोड़ देंगे और हमेशा के लिए राजनीति करना छोड़ देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो