राष्ट्रीय

असम: ब्रह्मपुत्र नदी में पलटी नाव, स्कूली बच्चों सहित कई लापता, 50 लोग थे सवार

असम के ब्रह्मपुत्र नदी में 50 लोगों से भरी नाव पलट गई है, जिसमें कई स्कूली बच्चों के साथ अन्य लोग भी लापता हो गए हैं। लापता लोगों को बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस नाव में 10 मोटरसाइकिलें भी लदी हुई थी।

Sep 29, 2022 / 02:58 pm

Abhishek Kumar Tripathi

Assam: Boat capsizes in Brahmaputra river, many missing including school children, 50 people were on board

असम के धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक यात्रियों से भरी नाव पलट गई है। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि नाव में लगभग 100 यात्री सवार थे। इसके साथ ही नाव में 10 मोटर साइकिलें भी लदी हुई थी। वहीं असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नाव में लगभग 50 लोग सवार थे। नाव पलटने के बाद मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर हो गया है।
वहीं धुबरी उपायुक्त अंबामाथुन ने बताया कि नाव पलटने की इस घटना में धुबरी के अंचल अधिकारी भी लापता हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार नाव में लगभग 29 से 3 लोग सवार थे। लापता लोगों के बचाव के लिए काम किया जा रहा है। अभी इस घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
धुबरी अंचल के सर्कल अधिकारी भी हुए लापता
एक अधिकारी ने बताया कि नाव भाशानी जा रही थी, जो करीब तीन किलोमीटर दूर अदाबारी के एक पुल से टकराकर पलट गई, जिसमें कई स्कूली बच्चे सवार थे। वहीं इस नाव में धुबरी अंचल के सर्कल अधिकारी संजू दास भी सवार थे, जो कटाव प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण करने के लिए जा रहे थे। अभी तक सर्कल अधिकारी का कोई पता नहीं चल पाया है।
 
यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं: अशोक सिंघल
असम कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज धुबरी में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलटने की घटना हो गई है, जिससे मैं बहुत आहत हूं। नाव में सवार 50 से अधिक यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।

Home / National News / असम: ब्रह्मपुत्र नदी में पलटी नाव, स्कूली बच्चों सहित कई लापता, 50 लोग थे सवार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.