नई दिल्लीPublished: Oct 03, 2023 12:31:19 pm
Shivam Shukla
Child Marriages: असम पुलिस ने मंगलवार को बाल विवाह के खिलाफ चलाए गए राज्यव्यापी अभियान में 800 से ज्यादा लोगों को गिफ्तार किया है। कार्रवाई अभी भी जारी है।
Child Marriages: असम सरकार प्रदेश में बाल विवाह को रोकने के लिए एक्शन मोड़ में आ गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ दूसरे चरण की विशेष राज्यव्यापी कार्रवाई में मंगलवार को 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ( पूर्व में ट्विटर ) पर दी है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार होने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।