scriptअसम में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए आमिर खान ने दान किए 25 लाख रुपए, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की सराहना | Assam floods: Aamir Khan donated 25 lakh rupees to the relief fund | Patrika News

असम में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए आमिर खान ने दान किए 25 लाख रुपए, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की सराहना

Published: Jun 29, 2022 09:33:03 am

Assam floods: असम में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए आमिर खान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए दान किए, जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आमिर खान की सराहना करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।

assam-floods-aamir-khan-donated-25-lakh-rupees-to-the-relief-fund.jpg

असम में बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए आमिर खान ने दान किया 25 लाख रुपए, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की सराहना

Assam floods: असम में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर बने हुए हैं, हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी भी 24.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं बाढ़ व भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 139 पहुंच गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बाढ़ की वजह से 3 लोग लापता हो गए हैं, जिसमे से 2 लोग कछार से व 1 व्यक्ति चिरांग जिले से गायब हो गया है। इस बीच बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए अभिनेता आमिर खान मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए दान किए हैं।
इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का आभार जताया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए का उदार योगदान देकर हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उनकी चिंता और उदारता के कार्य के लिए मेरी हार्दिक कृतज्ञता।

1 हफ्ते से बाढ़ के पानी में डूबा सिलचर

पिछले दो हफ्ते में बाढ़ ने दक्षिणी असम में, विशेष रूप से बराक घाटी में अपना कहर बरपाया है। सिलचर असम का दूसरा सबसे बड़ा शहर जो लगभग 1 हफ्ते से बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। सिलचर मिजोरम को जोड़ने के लिए एक प्रमुख परिवहन और ट्रांजिट हब भी है, लेकिन बाढ़ के कारण पूरा काम एक हफ्ते से ठप्प हो गया है।

बाढ़ समाधान की मांग करने वाली जनहित याचिका

गुवाहाटी हाई कोर्ट में बाढ़ समाधान की मांग करने वाली एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें गुवाहाटी हाई कोर्ट ने सरकार इस मुद्दे पर 25 जुलाई तक जबाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका के माध्यम से विभिन्न जल प्रबंधन योजनाओं को शीघ्रता से लागू करके बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए निर्देश देने की मांग की है। उन्होंने सरकार को बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए योजनाएं लाने और उन्हें लागू करने का निर्देश देने की भी मांग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो