नई दिल्लीPublished: Nov 06, 2022 08:48:15 am
Shaitan Prajapat
आज छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। इसमें बिहार की दो, जबकि उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट शामिल हैं। प्रशासन की तरफ से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव लिए आज मतगणना शुरू हो गई है। इसमें बिहार की दो, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट शामिल हैं। इन विधानसभा सीटों पर मतगणना रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। प्रशासन की तरफ से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन सभी सातों सीटों पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था। बीजेपी, कांग्रेस, सपा और कई अन्य राजनीतिक दलों की नजरें इन चुनाव परिणामों पर होंगी। क्योंकि कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है।