scriptAssembly Elections: 2012 में एग्जिट पोल कहीं सही साबित हुए तो कहीं गलत | Assembly elections 2012 exit polls didn’t quite get it right in UP, Punjab | Patrika News

Assembly Elections: 2012 में एग्जिट पोल कहीं सही साबित हुए तो कहीं गलत

Published: Mar 11, 2017 07:55:00 am

Submitted by:

santosh

शनिवार को पांच राज्यों में चुनाव के वोटों की गिनती से पहले चुनावी पंडितों ने  एग्जिट पोल के माध्यम से पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए भविष्यवाणियां की हैं।  अगर पिछली बार 2012 के एग्जिट पोल्स पर नजर डालें तो कुछ राज्यों में यह भविष्यवाणी सटीक बैठी थी तो कुछ राज्यों में […]

शनिवार को पांच राज्यों में चुनाव के वोटों की गिनती से पहले चुनावी पंडितों ने एग्जिट पोल के माध्यम से पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए भविष्यवाणियां की हैं। अगर पिछली बार 2012 के एग्जिट पोल्स पर नजर डालें तो कुछ राज्यों में यह भविष्यवाणी सटीक बैठी थी तो कुछ राज्यों में तो बिलकुल उलट। 
उत्तरप्रदेश 2012

स्टार-नीलसन के सर्वे में सपा को 183, बसपा 83, भाजपा 71 और कांग्रेस गठबंधन को 71 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। सीएनएन-आईबीएन ने 232-250 सीटें सपा, बसपा 65-70, भाजपा 28 दी थीं। आजतक ने सपा को 195 , बसपा को 88 सीटों का अनुमान लगाया था। असल में सपा 224, बसपा 80, भाजपा को 47, कांग्रेस 28 साीटों पर जीती थी। 
उत्तराखंड 2012 

एग्जिट पोल ने उत्तराखंड को लेकर कहा था कि कांग्रेस और भाजपा को लगभग एक जैसी सीटें मिलेंगी। अचंभित रूप से यह घोषणा बिलकुल सही साबित हुई और कांग्रेस ने भाजपा से सिर्फ एक सीट ज्यादा जीत थीं। नतीजों में कांग्रेस में 32 और भाजपा ने 31 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने बसपा के तीन विधायकों की मदद से सरकार बनाई थी। पिछले दिनों यहां काफी उठा पटक भी हुई थी। 
पंजाब 2012

सीएनएन-आईबीएन ने यहां कांग्रेस को 60, शीअद-भाजपा को 51-63 सीटें मिलना बताई थीं। न्यूज24-चाणक्य ने कांग्रेस को 60 और शीअद-भाजपा 52 सीटों की घोषणा की थी। इसी तरह इंडिया टीवी-सी वोटर ने कांग्रेस को बहुमत के साथ 65 सीटें मिलने की बात कहीं थी, लेकिन नतीजें इन सारी भविष्यवाणियों से उलट निकले थे। शीअद-भाजपा को 68 सीटें और कांग्रेस को 46 सीटें मिली थीं।
गोवा 2012 

40 सदस्यीय विधानसभा में पीसफोलोजिस्टों ने कहा था कि भाजपा आधे सीटें जीत सकती हैं और कांग्रेस दूसरे स्थान पर रहेगी। सर्वेक्षणों के निष्कर्षोंं से पता चला कि भाजपा को 18-22 सीटों पर जीत मिलेगी, जबकि कांग्रेस को 15-19 सीटें मिल सकती हैं। नतीजे आए तो पता चला कि भाजपा की झोली में 21 सीटे आई थीं, जबकि कांग्रेस का 9 सीटों के साथ निराशाजनक प्रदर्शन था। 
मणिपुर 2012 

एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही थी। अनुमान था कि कांग्रेस 60 सदस्यीय सदन में 23-27 सीटें जीतेगी। सीएनएन-आईबीएन-द वीक ने कांग्रेस के लिए 24-32 सीटों की भविष्यवाणी की थी, न्यू24-टुडे के चाणक्य ने कहा था कि कांग्रेस को 25 सीटों पर जीत हासिल होगी। जबकि कांंग्रेस ने 42 सीटें जीत थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो